{"_id":"62363d4d18f3cf33835f9707","slug":"after-all-the-corporation-remembered-the-damage-roads-repair-started-mohali-news-pkl445118361","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर निगम को याद आईं खस्ताहाल सड़कें, मरम्मत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर निगम को याद आईं खस्ताहाल सड़कें, मरम्मत शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। शहर की खस्ताहाल चल रही सड़कों को सुधारने की दिशा में आखिर नगर निगम ने काम शुरू कर दिया है। इंडस्ट्रियल एरिया की सड़कों से लेकर बलौंगी फेज-11 जाने वाली प्रमुख सड़क पर मरम्मत (रिकारपेटिंग) का काम शुरू हो गया। शनिवार को नगर निगम के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह ने खुद सड़कों के काम का जायजा लिया। साथ ही सड़क बनाने वाली कंपनी को हिदायत दी है कि पहल के आधार पर प्रोजेक्ट को पूरा किया जाए ताकि लोगों को आने-जाने में दिक्कत न आए। साथ ही सड़क हादसों में भी कमी आए।
इलाके की खस्ताहाल सड़कों का मामला अमर उजाला ने 16 मार्च के अंक में ‘शहर की सड़कें दे गईं जवाब, लोग रोजाना हो रहे हादसों का शिकार’ शीर्षक से उठाया था। मामला ध्यान में आते ही नगर निगम में इसे लेकर मंथन हुआ। इसके बाद पहले चरण में उन सड़कों की मरम्मत का काम शुरू करवाने का फैसला है जहां पर लोगों को आने-जाने में सबसे ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ रही है। साथ ही तय किया है कि इस महीने के आखिर तक सड़कों का काम पूरा कर लिया जाएगा।
वहीं, शनिवार को डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने बलौंगी से फेज-11 जाने वाली सड़क पर सेक्टर-70 मटौर से फेज-3बी2 की मुख्य सड़क का काम शुरू करवाया। इस मौके उन्होंने वहां पर चल रहे काम मुआयना किया। साथ ही अधिकारियों को 31 मार्च तक अमरटैक्स चौक तक सड़क का काम पूरा करने के आदेश दिए हैं। इस मौके पर डिप्टी मेयर ने खुद माना है कि इस सड़क के काम में पहले ही काफी देरी हो चुकी है। मुख्य सड़क सीवरेज की लाइन बिछाने के लिए खोदी गई है। बरसात का मौसम काफी लंबा होने के कारण प्रोजेक्ट में देरी हुई लेकिन अब इस प्रोजेक्ट को बिना किसी देरी से चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
सड़कों में प्रयोग हो रहे मैटीरियल के सैंपल लेते रहे
सड़कों को बनाने में उच्च क्वालिटी का मैटीरियल प्रयोग हो, इस बात को भी नगर निगम की तरफ से गंभीरता से लिया जा रहा है। डिप्टी मेयर ने अधिकारियों को कहा है कि सड़कों को बनाने के लिए ठेकेदार जो सामान प्रयोग कर रहे हैं, उसके सैंपल रोजाना लिए जाए। सड़कों की क्वालिटी में किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। नियम तोड़ने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।