{"_id":"5727b1c64f1c1bfa525ce015","slug":"administration-payment-farmers-114-71-million-mohali-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन का दावा किसानों को 114.71 करोड़ की अदायगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन का दावा किसानों को 114.71 करोड़ की अदायगी
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Tue, 03 May 2016 11:18 AM IST
विज्ञापन
राशि जमा होगी।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की मंडियों में इस सीजन में एक लाख चार हजार 440 मीट्रिक टन गेहूं पहुंचने की उम्मीद है। अब तक मंडियों में 969952 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। इस बात की जानकारी डीसी डीएस मांगट ने दी। उन्होंने बताया कि अब तक गेहूं की 114 करोड़ 71 लाख रुपये की अदायगी की जा चुकी है। शेष अदायगी भी जल्द करवाई जाएगी।
डीसी ने बताया कि पिछले सीजन में जिले में 77172 मीट्रिक टन गेहूं मंडियों में पहुंचा था। जबकि इस साल मंडियों में गत वर्ष की तुलना में 27 हजार 268 मीट्रिक टन गेहूं अधिक पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि जिले की मंडियों में पहुंचने वाले गेहूं का दाना-दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने बताया कि मंडियों में 86 हजार 620 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। शेष रहती 10 हजार 332 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद करने की हिदायतें जारी की की गई हैं। उन्होंने बताया कि जिले में पनग्रेन ने 21932 मीट्रिक टन, मार्कफैड ने 20104 मीट्रिक टन, पनसप ने 11665 मीट्रिक टन, पंजाब वेयर हाउस ने 10829 मीट्रिक टन, पंजाब एग्रो ने 9409 मीट्रिक टन, एफसीआई ने 15995 मीट्रिक टन और व्यापारियों ने 7018 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। उन्होंने बताया कि पनग्रेन किसानों को 96 फीसदी अदायगी करके सबसे आगे है। पंजाब एग्रो ने 93 फीसदी, एफसीआई 91 फीसदी, मार्कफैड 91 फीसदी, पनसप 47 फीसदी, पंजाब स्टेट वेयर कारपोरेशन ने 65 फीसदी की अदायगी की है। किसानों को 84 फीसदी तक की अदायगी हो चुकी है।