फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Administration issued route advisory for IPL match at Mullanpur Stadium

Mohali News: मुल्लांपुर स्टेडियम में आईपीएल मैच के लिए प्रशासन ने जारी की रूट एडवाइजरी

Tue, 15 Apr 2025 01:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Administration issued route advisory for IPL match at Mullanpur Stadium
मोहाली। पीसीए स्टेडियम न्यू चंडीगढ़ में चल रहे टाटा आईपीएल 2025 का मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स इलेवन के बीच 15 अप्रैल को होने वाले मैच के लिए रूट एडवाइजरी कुछ इस तरह से रहेगी।
विज्ञापन

दक्षिण मार्ग से आने वाले वाहनों को मुल्लांपुर चंडीगढ़ बैरियर से बाएं मोड़ा गया है जिन्हें बद्दी-कुराली की ओर जाने वाली सड़क पर डायवर्ट किया गया है। फिर बद्दी-कुराली रोड से बाएं होते हुए ओमेक्स शिप बिल्डिंग के पास पीआर-7 रोड (एयरपोर्ट रोड) पर आना होगा। एयरपोर्ट रोड से बाएं मुड़कर वह स्टेडियम रोड पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

वैकल्पिक रूप से मुल्लानपुर चंडीगढ़ बैरियर से बाएं मुड़ने के बाद बद्दी-कुराली की ओर जाने वाली सड़क पर आना होगा। यहां से दर्शक इको सिटी-1 टाउनशिप के पास बाएं मुड़ सकते हैं और पीआर-6 रोड पर जाकर स्टेडियम रोड पर पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आप बद्दी-कुराली रोड से आ रहे हैं, तो सीधे पीआर-7 रोड पर जाएं और स्टेडियम रोड की ओर दाएं मुड़ना होगा। अगर कुराली की तरफ से आ रहे हैं तो स्टेडियम रोड की ओर दाएं मुड़ना होगा।
पीजीआई साइड से आने वालों को बद्दी-कुराली रोड की ओर सीधे आकर पीआर-7 रोड (एयरपोर्ट रोड) पर जाने के लिए बाएं मुड़ना होगा। फिर, एयरपोर्ट रोड से स्टेडियम रोड की ओर बाएं मुड़ना होगा।
वैकल्पिक रूप से, कुराली की ओर जाने वाली सड़क पर जाने के लिए मुल्लांपुर चंडीगढ़ बैरियर से बाएं मुड़ने के बाद इको सिटी-1 टाउनशिप के पास बाएं मुड़ सकते हैं और पीआर-6 रोड पर जाकर स्टेडियम रोड पर पहुंच सकते हैं।

ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं पार्किंग
पार्किंग के लिए आम जनता अपने वाहन पी4, पी5 और पी6 पर पार्क कर सकती है, जिसके लिए 4 पहिया वाहनों के लिए 200 रुपये और 2 पहिया वाहनों के लिए 100 रुपये का भुगतान करना होगा। जिन प्रशंसकों को पार्किंग की आवश्यकता होगी, वे शो माई पार्किंग लिंक का उपयोग करके अपने लिए स्थान पहले बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed