फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Activa riders robbing at focal point, injured many people and looted goods and money

फोकल प्वाइंट में सक्रिय एक्टिवा सवार लुटेरे, कई लोगों को घायल कर सामान और पैसे लूटे

Sun, 18 Oct 2020 01:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Activa riders robbing at focal point, injured many people and looted goods and money
कुराली। शहर के फोकल प्वाइंट चनालो में पिछले कुछ दिनों से तेजधार हथियारों से लैस एक्टिवा सवार लुटेरे लोगों से मारपीट कर उनको अपना शिकार बना रहे हैं। इन एक्टिवा सवार लुटेरों ने एक घटना को अंजाम देते हुए प्रवासी मजदूरों से मोबाइल फोन और हजारों रुपए की नकदी छीन ली। इतना ही नहीं उनसे बुरी तरह मारपीट भी की गई। इनमें से दो मजदूरों को जख्मी हालत में स्थानीय शहर के अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात लुटेरों की लूटमार का शिकार हुए मजदूर धर्मचंद निवासी सिंह पुरा ने बताया कि वह साढ़े 7 बजे जब फैक्ट्री से छुट्टी कर साइकिल पर घर जा रहा था। इसी दौरान एक्टिवा सवार दो युवकों ने उसको सिंह पुरा मार्ग पर घेर लिया और उसके साथ बुरी तरह मारपीट कर 8 हजार की नकदी और मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। जख्मी हालत में उसको लोगों ने सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन

इसी दौरान एक्टिवा सवारों ने दूसर व्यक्ति को भी शिकार बनाया, जिसमें अशोक गिरी भी फैक्ट्री से छुट्टी कर वापस अपने घर आ रहा था तो उसको एक्टिव सवार दो युवकों ने घेर लिया और तेजधार हथियार से हमला कर उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। वहीं, इसी तरह की लूट के मामले में तीसरे जख्मी जितेंद्र कुमार को भी अस्पताल में लाया गया है। यहां डॉक्टरों ने उसके सिर में छह टांके लगाए हैं। जितेंद्र ने बताया कि लुटेरों ने उससे तीन हजार की नकदी, एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन छीन लिया और उसको गंभीर हालत में जख्मी कर गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस से लुटेरों को काबू करने की मांग की है। इस दौरान कुराली विकास मंच के अध्यक्ष और बहादुर सिंह ओके ने फोकल प्वाइंट में पुलिस की गश्त शुरू करने की मांग की है। थाना सिटी के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने कहा कि लुटेरों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed