{"_id":"66f732e068d238b3a305f3a4","slug":"activa-driver-dies-after-being-hit-by-truck-mohali-news-c-71-1-mli1005-120036-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: ट्रक की चपेट में आने से एक्टिवा चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: ट्रक की चपेट में आने से एक्टिवा चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। रेलवे फ्लाईओवर से सटी सर्विस रोड पर एक ट्रक और एक एक्टिवा सवार की टक्कर में 40 वर्षीय एक्टिवा सवार की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान राजेश कुमार (40) निवासी गांव समगौली के रूप में हुई है।
हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग गया, जिससे मुख्य मार्ग पर दूर तक जाम लग गया।
गांव समगोली निवासी राजेश कुमार एक्टिवा पर सवार होकर डेराबस्सी से मुबारकपुर जा रहा था। उसके पीछे एक ट्रक आ रहा था। ट्रक यूनियन के पास पीछे चल रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। एक्टिवा सवार सड़क पर ट्रक के सामने गिर गया और एक्टिवा समेत ट्रक के नीचे फंस गया। अनियंत्रित ट्रक उसे कुछ दूर तक घसीटता हुआ ले गया।
आसपास से राहगीरों ने चिल्लाकर ट्रक रुकवाया और नीचे फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला। इस बीच ट्रक चालक ट्रक रोककर वहां से भाग गया। लोगों ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल डेराबस्सी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे सेक्टर 32 अस्पताल चंडीगढ़ रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद सड़क पर ट्रक खड़ा होने से जाम लग गया। मुबारकपुर की ओर जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।