{"_id":"66f6d7cf8eb0aa7f510fd8be","slug":"accused-of-theft-in-jubilee-walk-mall-arrested-mohali-news-c-71-1-mli1005-119998-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: जुबली वॉक मॉल में हुई चोरी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: जुबली वॉक मॉल में हुई चोरी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस ने सेक्टर-70 में जुबली वॉक मॉल में हुई चोरी के मामले में आरोपियों को ट्रेस कर लिया है। चोरों ने 12 सितंबर को मॉल में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। चोरों ने उस रात कुल 7 दफ्तरों के ताले तोड़े थे लेकिन दो दुकानों से चोर हजारों रुपये की नकदी चोरी करके ले गए थे। इस मामले में गिरफ्तार गए आरोपों का नाम जॉनी कुमार उर्फ जॉनी पेंटर है। आरोपी मूलरूप से गांव नगरिया जट्ट जिला मुरादाबाद यूपी का रहने वाला है। आरोपी इस समय गांव मटौर में एक बिल्डिंग के कमरा नंबर-9 में किराए पर रह रहा है। आरोपी जॉनी को वीरवार को मोहाली की जिला अदालत में पेश किया गया और यहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इस दाैरान उससे उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
एसएचओ मटौर अमनदीप तिरखा ने बताया कि पूछताछ में यह सामने आया है कि आरोपी जॉनी के खिलाफ बलौंगी थाने में पहले ही वर्ष 2021 में केस दर्ज है। आरोपी को उसे समय आईपीसी की धारा 380 के तहत नामजद किया गया था। आरोपी ने पहले भी बलौंगी में एक घर के अंदर घुसकर सोने के गहने नकदी वह एक मोबाइल फोन चोरी किया था।
एसएचओ अमनदीप ने बताया कि 12 सितंबर को प्रमोद कुमार निवासी सेक्टर-70 ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 11 सितंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे अज्ञात चोर ने जुबली वॉक मॉल के अंदर दाखिल होकर चौथी मंजिल पर स्थित उसकी दुकान के ताले तोड़कर करीब 30 हजार कैश चोरी करके ले गए थे। इसके अलावा उसने दुकान की तोड़फोड़ भी की। इसी चोर ने दुकान नंबर -445 में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया जहां से चोर ने 25 हजार कैश चोरी किया और अन्य सामान भी चुरा लिया। इन दो दुकानों के अलावा चोर ने जुबली वॉक मॉल में करीब सात दफ्तरों के ताले तोड़े थे। दुकानदारों ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी थी, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा साफ नजर आया था। पुलिस इस मामले में आरोपी की तलाश कर रही थी जिसे गत रात गिरफ्तार कर लिया गया है।