फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Accused of smuggling drugs arrested during curfew

कर्फ्यू के दौरान नशीली दवाइयों की तस्करी करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 May 2020 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Accused of smuggling drugs arrested during curfew
मोहाली। कोरोना महामारी-कोविड-19 की वजह से लगे कर्फ्यू के बीच भी जिले में नशा तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं। हेरोइन तस्करी से नशीली दवाइयों की होम डिलीवरी कर रहे हैं। ऐसे ही कई लोगों को खरड़ पुलिस और सीआईए की टीमें दबोच चुकी है।
विज्ञापन

ऐस ही एक नशा तस्कर को फेज-1 थाने की पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी की पहचान नवजोत सिंह के रूप में हुई है। वह शिवालिक सिटी ग्रेटर मोहाली का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने दौ सौ कैप्सूल ट्रॉमाडोल व पचास टैबलेट स्पास्मॉनिल टैबलेट बरामद की है। आरोपी पर पुलिस ने केस दर्ज कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया है। थाना फेज-1 के एसएचओ मनफूल सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि उनके इलाके में एक युवक नशे की सप्लाई करने आ रहा है। इस पर जैसे ही युवक वहां पहुंचा तो पुलिस ने उसे रोका और चेकिंग की तो उससे उक्त दवाइयां बरामद हुई। वह इसके कहीं सप्लाई देने के लीगल कागजात नहीं दिखा पाया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed