फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Accused of attack on senior journalist of Amar Ujala fled towards Panchkula cctv footage revealed Accused of attack on senior journalist of Amar Ujala fled towards Panchkula cctv footage revealed

जीरकपुर में पत्रकार पर हमला: स्कूटी पर सवार थे दो हमलावर, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा-वारदात के बाद पंचकूला की ओर भागे

Fri, 06 May 2022 10:29 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली/जीरकपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली/जीरकपुर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 06 May 2022 10:29 AM IST
सार

पत्रकार आलोक वर्मा पर बुधवार तड़के कुछ लुटेरे जानलेवा हमला कर मोबाइल और नकदी भी छीन ले गए थे । उन्हें गंभीर हालत में जीएमसीएच-32 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके सिर पर 27 टांके लगे हैं।

विज्ञापन
Accused of attack on senior journalist of Amar Ujala fled towards Panchkula cctv footage revealed Accused of attack on senior journalist of Amar Ujala fled towards Panchkula cctv footage revealed
पत्रकार आलोक वर्मा से मिलने पहुंचे डेराबस्सी विधायक कुलजीत रंधावा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार आलोक वर्मा पर जानलेवा हमला करने के आरोपी पंचकूला की तरफ भागे हैं। इसका खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ। हमलावरों की फोटो एक पेट्रोल पंप से मिली है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 379-बी, 341, 323, 34 के तहत केस दर्ज किया है और गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं। इस मामले की मॉनिटरिंग एसएसपी खुद कर रहे हैं। 

विज्ञापन


पुलिस की टीमें शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग और मोबाइल फोन की लोकेशन को खंगालने में लगी हैं। जीरकपुर सब-डिवीजन के डीएसपी नवनीत माहल ने बताया कि टीमों ने घटनास्थल से लेकर सिंघपुरा चौक, पटियाला चौक और के-एरिया चौक तक लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को चेक किया। जिसमें रात सवा 3 बजे एक स्कूटी नजर आई है। इस पर सवार दोनों हमलावर पंचकूला की तरफ जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टीम पंचकूला के सेक्टर-12 स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंची, जहां हमलावरों ने पत्रकार आलोक वर्मा से छीने डेबिट कार्ड स्वैप करके पेट्रोल भरवाने की कोशिश की लेकिन पासवर्ड न होने और वाईफाई में तकनीकी खराबी के चलते भुगतान नहीं कर पाए। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने पेट्रोल पर उक्त हमलावरों की फुटेज को कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा पेट्रोल पंप पर रात के समय मौजूद कारिंदे से हमलावरों के हुलिया का पता लगाया है। पेट्रोल पंप से मिली सीसीटीवी फुटेज में स्कूटी पर सवार हमलावरों में से एक ने हेलमेट पहने रखा था, जबकि दूसरे ने अपना मुंह कपड़े से ढका हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ कई एंगल पर टीमें काम कर रही हैं। पहचान को लेकर कुछ इनपुट हाथ लगे हैं। जिनके आधार पर हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।    - नवनीत माहल, डीएसपी, सब-डिवीजन, जीरकपुर।

आलोक वर्मा के घर पहुंचे राजा वड़िंग 

पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जीरकपुर स्थित पत्रकार आलोक वर्मा का हाल जानने उनके घर पहुंचे। उन्होंने पंजाब में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर चिंता प्रकट करते हुए परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।  प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग ने कहा कि राज्य में हालात खराब होते जा रहे हैं। उन्हें प्रदेश में फैल रही अराजकता पर नकेल कसनी चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed