फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Accusation on government by organizing recruitment kirtan

Mohali News: भर्ती कीर्तन आयोजित कर सरकार पर आरोप

Wed, 06 Mar 2024 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Accusation on government by organizing recruitment kirtan
पंचकूला। प्रदेश में भर्ती घोटालों के विरोध और सरकार को घेरने के मकसद से मंगलवार को हरियाणा युवा कांग्रेस ने एचएसएससी कार्यालय के बाहर भर्ती कीर्तन का आयोजन किया। प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भजन गाकर हरियाणा में बढ़ती बेरोजगारी और नौकरी घोटालों से निजात के लिए प्रभु श्रीराम से गुहार लगाई गई। कीर्तन के बाद बुद्धिराजा ने कहा कि हरियाणा के बेरोजगार युवाओं को मुख्यमंत्री मनोहर लाल से जो उम्मीद थी, वह खत्म हो चुकी है। सरकार के फेल होने के बाद अब इस प्रदेश के युवा भगवान भरोसे हैं। बुद्धिराजा एचएसएससी दफ्तर के बाहर बेरोजगार युवाओं के साथ भर्ती कीर्तन में भाग लेने पहुंचे थे। बुद्धिराजा ने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में नाकाम रही भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि हरियाणा बेरोजगारी में पूरे देश में पहले स्थान पर है। बीजेपी-जेजेपी सरकार निरंतर प्रदेश के युवाओं के साथ अन्याय कर रही है। एक तरफ जहां सीईटी ग्रुप सी की 20 हजार से ज्यादा भर्तियां नहीं हुई हैं, वहीं दूसरी तरफ ग्रुप डी की 13500 नौकरियों को 2021 से लंबित रखा है। सरकारी स्कूलों में टीजीटी और पीजीटी मिलाकर 27, 878 अध्यापकों के पदों को अब तक भरा नहीं गया है। दस साल से जेबीटी की भर्तियां नहीं हुई हैं। सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 62 फीसदी पद खाली पड़े हैं। विश्वविद्यालय में भी हजारों पद खाली पड़े हैं। इस भर्ती कीर्तन में अंकुश निषाद, मुकेश सिरसवाल, मुकेश सैनी, दुष्यंत चौहान, तुषार, अंकुश, अजय, प्रतीक, रोहित, आशीष, हार्दिक, पवन, विक्रांत, भास्कर, साहिल, राहुल शर्मा, भरत, हिमांशु सैनी, नवीन, गुलशन अरोड़ा, रमन, रोहित, बबलू, मंदीप लांबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed