फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   accident, swift car accident, thundarzone, driver injured, mohali, chandigarh,

थंडरजोन के पास खड़ी कार से टकराई स्विफ्ट, एक गंभीर

Sun, 04 Sep 2016 09:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Sun, 04 Sep 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
accident, swift car accident, thundarzone, driver injured, mohali, chandigarh,
accident - फोटो : amar ujala
लांडरां सरहिंद रोड स्थित थंडरजोन के पास शुक्रवार रात उस समय हादसा हो गया, जब स्विफ्ट कार ड्राइव कर रहे ड्राइवर को अचानक नींद आ गई। इससे कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गई। हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि तीन लोग बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही मौके पर 108 एंबुलेंस पहुंच गई। साथ ही घायल व्यक्ति को खरड़ सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सरहिंद की ओर से लांडरां की ओर से आ रही स्विफ्ट कार को चंडीगढ़ निवासी पंकज अग्रवाल चला रहे थे। जब कार थंडरजोन के पास स्थित एक मैरिज पैलेस के समीप पहुंची तो विवाह समारोह में शामिल होने आए लोगों की कारें सड़क किनारे खड़ी थीं। इनमें से एक कार में पंकज अग्रवाल की कार जा भिड़ी, जिसकी वजह से वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। घटनास्थल से एक व्यक्ति ने तुरंत एंबुलेंस सेवा के लिए 108 नंबर पर फोन किया था। फोन पर सूचना मिलते ही एंबुलेंस ड्राइवर गुरप्रीत और ईएमटी स्पेशलिस्ट सरबजीत सिंह ने मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया। एंबुलेंस ड्राइवर गुरप्रीत ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही ईएमटी स्पेशलिस्ट ने घायल व्यक्ति का ट्रीटमेंट किया। इसके अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed