{"_id":"5d8927d88ebc3e93d56cc150","slug":"accident-mohali-news-pkl351614261","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद की कार के आगे आया लावारिस, कार पूरी तरह हुई क्षतिगस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद की कार के आगे आया लावारिस, कार पूरी तरह हुई क्षतिगस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। वीआईपी शहर में लावारिस पशुओं का आतंक गहरा गया है। पशुओं के चलते आम से लेकर खास तक सभी लोग परेशान हैं। ताजा मामला सेक्टर-66 की पार्षद रजनी गोयल का, जिनकी कार के आगे अचानक लावारिस पशु आ गया। लावारिस पशु के टकरा कर कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार में सवार पारिवारिक मेंबरों को बचाव हो गया। रजनी गोयल ने नगर निगम से मांग की है कि इस दिशा में तुरंत कार्रवाई की जाए ताकि लोगों को हादसों से बचाया जा सके।
रजनी गोयल ने कहा कि वह अपने पति अरुण गोयल के साथ किसी पार्टी से रविवार देर रात वापस आ रही थी। सेक्टर-67 में नाइपर के पीछे वाली सड़क पर अचानक एक लावारिस पशु (भैंस) गाड़ी के सामने आ गई। उनकी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार में सवार उनके परिजनों का बचाव हो गया।
इस सड़क पर स्ट्रीट लाइट भी गत काफी दिन से बंद पड़ी है। पार्षद ने लाइट्स खराब होने संबंधी शिकायत भी नगर निगम के ठेकेदार को दी थी। लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि लावारिस पशुओं के लिए नगर निगम व पशु पकड़ने वाली टीम जिम्मेदार है। जल्दी ही वह ऐसे लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाएंगे।
विज्ञापन
जिक्रयोग है शहर में लावारिस पशुओं के आतंक को लेकर अमर उजाला द्वारा भी गंभीरता से मामले को उठाया जा रहा है। अखबार ने एक सीरीज चलाई, जिसमें दिखाने की कोशिश की गई कि इलाके में लावारिस पशु लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। इसके बाद गो सेवा कमीशन हरकत में आया और कमीशन के मेंबरों ने शहर का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही इस संबंधी अपनी रिपोर्ट बनाई। दूसरी तरफ नगर निगम इस मामले को लेकर गंभीर नहीं है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने प्रशासन को पंद्रह दिन का अल्टीमेटम दिया है। कहा है पशुओं से मुक्ति दिलाई जाए वरना वह काउंसिल दफ्तर में लावारिस पशुओं को भरकर छोड़ेंगे।