फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   accident, derabassi accident, two died in derabassi accident, derabassi

डेराबस्सी में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत

Sun, 24 Apr 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/डेराबस्सी
ब्यूरो,अमर उजाला/डेराबस्सी Updated Sun, 24 Apr 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
accident, derabassi accident, two died in derabassi accident, derabassi
इलाके में बीते 24 घंटों के दौरान दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक की मौत सड़क हादसे में हुई जबकि दूसरे की करंट लगने से हुई है। जानकारी के अनुसार रामगढ़ रोड पर दफ्फरपुर में शुक्रवार शाम मकान के लेंटर में पंचकूला सेक्टर-21 निवासी इलेक्ट्रीशियन करनैल सिंह (38) पुत्र ज्ञानचंद बिजली की तारें डाल रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच अचानक करंट आने से करनैल को करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम किया और सीआरपीसी 174 के कार्रवाई कर शव वारिसों को सौंप दिया। इसके अलावा दूसरा हादसा चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर घग्गर पुल के नजदीक घटा। जहां एक कार की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त परमजीत सिंह (38) पुत्र भगत सिंह वासी लालड़ू के तौर पर हुई है। पुलिस को दिए बयान में उसके भाई जसपाल ने बताया कि वह और डेराबस्सी निवासी गुरचरण सिंह जीरकपुर से लौट रहे थे। उसका छोटा भाई परमजीत सिंह मोटरसाइकिल से जा रहा था। रात करीब साढ़े दस बजे घग्गर पुल से पहले पीछे से आर रही मारुति कार ने उसे टक्कर मार दी। इस कारण वह नीचे गिर गया और गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलावस्था में उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। मृतक के भाई ने पुलिस को कार का नंबर नोट कर दे दिया है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार नंबर के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों मामलों में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed