फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   accident, car accident, mohali accident, derabassi accident, crime, mohali, derabassi

बेकाबू गाड़ी दीवार तोड़कर घर में घुसी, बच्चा घायल, बुजुर्ग बची

Tue, 19 Apr 2016 10:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, डेराबस्सी
अमर उजाला ब्यूरो, डेराबस्सी Updated Tue, 19 Apr 2016 10:50 AM IST
विज्ञापन
accident, car accident, mohali accident, derabassi accident, crime, mohali, derabassi
टक्कर - फोटो : अमर उजाला
डेराबस्सी में हैबतपुर मार्ग स्थित गुलमोहर एक्सटेंशन के पास सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार महिंद्रा क्वांटों गाड़ी दीवार तोड़कर मकान में जा घुसी। टकराने से पहले गाड़ी ने एक बाइक व स्ट्रीट लाइट खंभे को अपनी चपेट में लिया। हादसे में एक बच्चे को चोट आई। इसके अलावा कमरे में मौजूद बुजुर्ग महिला बाल-बाल बच गई। पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी मुताबिक, अमित गौतम निवासी सरस्वती विहार, डेराबस्सी सोमवार सुबह नई महिद्रा क्वांटो लेकर हैबतपुर की ओर जा रहा था। भागकर सड़क पार कर रहे बच्चे को बचाने के प्रयास में उसने गाड़ी बाईं तरफ मोड़ दी। इससे गाड़ी बेकाबू होकर ड्राइवर की साइड पलट गई और दूर तक घिसटती चली गई। सड़क किनारे दुकानदार टोनी की बाइक चपेट में आ गई।
विज्ञापन


इसके बाद गाड़ी दीवार तोड़कर कमरे में जा घुसी, जबकि गाड़ी का पिछला हिस्सा स्ट्रीट लाइट के खंभे से जा टकराया। इससे गाड़ी मौके पर ही फंस गई। धमाके के साथ दीवार का मलबा कमरे में गिर गया। हादमें के दौरान कमरे में मौजूद महिला बाल-बाल बच गई। लोगों ने चालक को सकुशल बाहर निकाला। हादसे में एक बच्चे के सिर में मामूली चोट आई है। पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर ली है। हालांकि, कमरे के मालिक सुभाष और गाड़ी चालक के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed