फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   accident, accident prone area, mohali accident, mohali trafic police, mohali

मोहाली में 20 एक्सिडेंट प्रोन एरिया बने मुसीबत, हर दिन हादसा

Sun, 10 Jul 2016 10:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Sun, 10 Jul 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
accident, accident prone area, mohali accident, mohali trafic police, mohali
accident - फोटो : अमर उजाला
जिले में आए दिन हो रहे सड़क हादसों के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। इस कड़ी में ट्रैफिक पुलिस ने जिले में 20 एक्सिडेंट प्रोन एरिया की तलाश की है। जहां पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इसमें लोग अपनी जान गवां रहे हैं।
विज्ञापन

यह एरिया में लालडू से लेकर न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर तक का एरिया शामिल है। लोगों को इन एरिया का पता चल सके इसलिए साइड बोर्ड लगाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। पहले चरण में एयरपोर्ट रोड पर बोर्ड लगाए जा रहे हैं। इसके बाद अन्य एरिया में यह मुहिम चलाई जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन ने पिछले कुछ समय में शहर के रोड नेटवर्क को काफी मजबूत किया है। इसके बाद सड़क हादसों में भी इजाफा हुआ है। क्योंकि उस जगह पर स्पीड लिमिट तय नहीं की गई। इस कारण हादसे होते रहे हैं। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया है। साथ ही एक्सिडेंट प्रोन एरिया की पहचान की है। इसके साथ ही जिले में लगी सारी ट्रैफिक लाइटों को भी सुधारने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे में होती है एक की मौत
जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले एक प्राइवेट संस्था ने सड़क हादसों पर स्टडी की थी। इसमें पता चला था कि 24 घंटे में हर रोज एक व्यक्ति की मौत होती है। मरने वालों में सबसे ज्यादा दोपहियां वाहन चालक होते हैं।


लाइटों में टाइमर नहीं होने हो रहे हादसे
पता चला है कि अधिकतर लाइट प्वाइंटों पर टाइमर नहीं होने के कारण हादसे होते हैं। क्यों कि ऐसी स्थिति मेें वाहन चालकों को ग्रीन लाइट के बारे में जानकारी नहीं होती है। इस कारण तेजी से वाहन निकालने की जल्दी होती है। इस कारण आए दिन लाइट प्वाइंट पर हादसे हो जाते हैं। पुलिस ने लाइट प्वाइंटों पर टाइमर लगाने के लिए विभाग को एक पत्र लिखा है।

ये हैं एक्सिडेंट प्रोन एरिया
1. मोहाली के फेज-8 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन चौक से लखनौर तक
2. मोहाली के फेज-7 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित स्पाइस चौक से टैक्स बैरियर बलौंगी तक
3. बस स्टैंड फेज-छह से वेरका चौक फेज-छह मोहाली तक
4. ट्रैफिक लाइट फेज-3-5 चौक मोहाली से राधा स्वामी चौक तक
5. ढिल्लों फैक्टरी मोड़ अंबाला रोड जीरकपुर से बस स्टैंड डेराबस्सी तक
6. मेन चौक जीरकपुर से नजदीक गांव छत्त, पटियाला रोड जीरकपुर तक
7. बस अड्डा डेराबस्सी से बस अड्डा जवाहरपुर तक
8. भूषण फैक्टरी, अंबाला रोड डेराबस्सी से गांव घोलू माजरां तक
9. डेराबस्सी से पंजाब पैलेस सिनेमा बरवाला रोड
10. लांडरां मेन चौक से बस अड्डा सनेटा
11. बस अड्डा, सोहाना से लखनौर
12. बस अड्डा, लालड़ू से अईटीआई चौक लालड़ू
13. बस अड्डा लालडू मंडी से गांव सरसीनी
14. गांव घोलू माजरा से लालड़ू मंडी तक
15. लालड़ू मंडी से झरमड़ी टैक्स बैरियर जीटी रोड लालड़ू
16. टैक्स बैरियर गांव मुल्लांपुर से सिसवां टी प्वाइंट
17. एजुकेशन बोर्ड से पीसीए चौक मोहाली
18. 3/5 लाइट प्वाइंट चौक गुरुद्वारा अंब साहिब मोहाली
19. गांव पडियाला से बस स्टैंड कुुराली
20.  बस स्टैंड हंडसेरा व बेड़ा खेड़ा मोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed