फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Absconded after withdrawing 50 thousand from the account of the elder

बुजुर्ग के खाते से 50 हजार निकलवाकर नौसरबाज फरार

Wed, 20 Apr 2022 01:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Absconded after withdrawing 50 thousand from the account of the elder
डेराबस्सी। चंडीगढ़-अंबाला मार्ग पर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से पैसे निकलवाने आए एक बुजुर्ग का डेबिट कार्ड बदल कर नौसरबाज 50 हजार रुपये निकलवा कर फरार हो गया। बुजुर्ग ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुजुर्ग तरलोक सिंह वासी गांव त्रिवेदी कैंप ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर वह एक्सिस बैंक के एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए गए थे। वहां पहले से मौजूद एक नौजवान ने उन्हें बातों में लगा कर उन्हें पैसे निकाल कर देने के लिए उनका डेबिट कार्ड ले लिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि नौजवान ने पैसे निकलवाने के लिए मशीन में कार्ड डाल कर पासवर्ड लगाने को कहा पर पैसे नहीं निकले। नौजवान ने मशीन में कैश न होने की बात कह कर कार्ड वापस दे दिया। इसे लेकर वह घर आ गए। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर 50 हजार रुपये बैंक खाते में से निकलने का मैसेज आया। जब तक वह एटीएम पर पहुंचे तो नौजवान फरार हो चुका था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि नौजवान ने पैसे निकलवा कर देने का झांसा देकर उनका कार्ड बदल दिया और गलत कार्ड मशीन में डाल दिया। जब उन्होंने गलत कार्ड में पासवर्ड डाला तो उसने देख लिया। इसके बाद उसने पैसे निकलवा लिए।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश के लिए एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed