{"_id":"679e8761956a7c051b04493c","slug":"about-five-lakh-employed-and-business-taxpayers-of-the-district-got-relief-mohali-news-c-71-1-spkl1025-125037-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: जिले के करीब पांच लाख नौकरीपेशा और व्यापारी करदाताओं को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: जिले के करीब पांच लाख नौकरीपेशा और व्यापारी करदाताओं को मिली राहत
विज्ञापन
मोहाली। जिले के पांच लाख से ज्यादा नौकरीपेशा और व्यापारी/स्वरोजगार करने वाले करदाताओं को केंद्रीय बजट में नई टैक्स छूट की सीमा का लाभ मिलने से राहत मिली है। जिले की करीब 20 लाख से ज्यादा की आबादी है, जिसमें एक अनुमान के अनुसार पांच लाख से ज्यादा करदाता हैं। नौकरीपेशा और स्वरोजगार वाले ऐसे लोग काफी हैं जिनकी आय करीब 12 से 13 लाख के बीच है। इन करदाताओं को टैक्स की सीमा से सीधी छूट मिलेगी।
मोहाली में काफी बड़े कारपोरेट घराने हैं, जिनके सेलरी स्ट्रक्चर काफी बेहतर हैं। साथ ही यहां आईटी कंपनियां भी काफी हैं जो कि अपने कर्मचारियों को काफी बेहतर पैकेज देती हैं। इस बजट से सभी को लाभ मिलेगा। चार्टर्ड एकाउंटेंट अनिल चड्ढा के अनुसार इस बजट का सबसे महत्वपूर्ण प्वाइंट ही करदाताओं की टैक्स में छूट की सीमा को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि अब कारपोरेट हाउस की सेलरी भी काफी ज्यादा हो चुकी है।
बजट पर यह बोले लोग-
हर वर्ग को देखकर बनाया बजट
टैक्स की नई स्लैब राहत देने वाली है। ओवरआल बजट में हर वर्ग के व्यक्ति को देखकर बनाया गया है, जिससे हर वर्ग के लोगों को इसका फायदा मिल सके। नौकरीपेशा की 12.75 लाख रुपये तक की इनकम टैक्स फ्री करना सबसे बड़ा कदम है। -तेजिंदर कुमार ऐरी, डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट एचडीएफसी बैंक
विज्ञापन
बचत और निवेश का मिलेगा फायदा
नौकरीपेशा को अब 12.75 लाख रुपये तक की सालाना आय पर कोई कर नहीं देना होगा। इससे मध्यम वर्ग के लोगों के पास खपत के लिए अधिक पैसे बचाने और निवेश करने का मौका होगा। स्टैंडर्ड डीडक्शन की सुविधा भी है, जो 12 लाख 75 हजार रुपये तक लागू होगी। इससे टैक्सपेयर्स को और राहत मिलेगी। -विशाल शर्मा, वाइस प्रेसिडेंट टू व्हीलर फाइनांस, इंडसइंड बैंक
पौने तेरह लाख रुपये वेतन तक छूट देकर सरकार ने बड़ी राहत दी है। इससे जहां नाैकरीपेशा और अपना रोजगार करने वाले पहले अपने वेतन और आय में से एक बड़ी राशि टैक्स के रुपए में भरते थे। वहीं अब वह अपने इन पैसों से अन्य कार्य निपटा सकते हैं। -हरजीत सिंह रिंकू, नौकरीपेशा
कारोबारियों को मिलेगा हाैसला
नौकरीपेशा को इस बजट में बड़ी राहत दी गई है। बुजुर्गों के लिए एफडी पर 50 हजार से एक लाख रुपये टीडीएस करने से बड़ी गिनती में बजुर्गों को लाभ होगा। इस बजट में कस्टम ड्यूटी घटाने ओर प्रक्रियाओं को आसान बनाने से कारोबारियों को बड़ा हाैसला मिलेगा। -एके चौधरी (कारोबारी)
चार साल की रिटर्न एकसाथ भरने से राहत
अब इस बजट के बाद से पिछले चार सालों की रिटर्न एक साथ फाइल करने से सभी लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। पहले यह सीमा दो साल की ही थी, अब इसको चार साल कर दिया गया है। इसका लाभ उस व्यक्ति को होगा जिसने गलती से अपनी रिटर्न गलत फाइल कर दिया है। -विक्रमजीत नौकरीपेशा