फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Abandoned animals hit by train in Derabassi, three trains had to be stopped

Mohali News: डेराबस्सी में ट्रेन की चपेट में आए लावारिस पशु, तीन ट्रेनों को रोकना पड़ा ट्रैक पर लड़ रहे थे दो पशु, एक की मौत, दूसरा गंभीर, फाटक पर लगा लंबा जाम एक की मौत रोकनी

Fri, 02 Feb 2024 03:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Abandoned animals hit by train in Derabassi, three trains had to be stopped
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डेराबस्सी। ईसापुर रोड पर रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर लड़ रहे दो लावारिस पशु ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की टक्कर से एक की मौके पर ही मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल है। इस हादसे के बाद ट्रैक पर तीन ट्रेनों को रोकना पड़ा। इनमें से हादसागस्त हुई ट्रेन करीब 15 मिनट रुकी रही। जबबि पीछे से आ रही दो अन्य ट्रेनों को भी करीब 5-5 मिनट रोकना पड़ा। बुधवार को रात करीब साढ़े आठ बजे हुए इस हादसे के कारण यात्रियों से भारी परेशानी हुई। वहीं रेलवे फाटक बंद होने पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया।

प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से पशु ट्रैक पर गिर गए, लेकिन कोई रेलकर्मी मौके पर नहीं आया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्होंने घायल जानवर को ट्रैक से हटाया। घायल जानवर दो रेल पटरियों के बीच असहाय बैठा था। वहीं भी ट्रेन काफी देर तक रुकी रही। इसके बाद यहां से निकलने वाली अन्य ट्रेनों को भी लावारिस पशुओं के कारण धीमी गति से चलना पड़ा। गनीमत रही की ट्रेन को कोई नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया। क्षेत्र के लोगों ने उच्च अधिकारियों से इस मामले पर ध्यान देने और लावारिस पशुओं पर नकेल कसने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed