{"_id":"685ef14aa4e80ceedc0e36c9","slug":"aaps-anju-chandra-became-the-head-of-kharar-nagar-palika-mohali-news-c-71-1-spkl1025-130611-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: खरड़ नप की प्रधान बनीं आप की अंजू चंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: खरड़ नप की प्रधान बनीं आप की अंजू चंद्र
विज्ञापन
खरड़। नगर परिषद खरड़ के प्रधान पद को लेकर चल रही कशमकश शुक्रवार को पूरी हो गई है। आखिरकार आप ने अकाली दल के प्रधान को हटाने के बाद परिषद के प्रधान पद पर कब्जा कर लिया है। इस चुनाव में कुल 27 में से उनको 26 वोट मिले। शुक्रवार को नगर परिषद के प्रधान पद का चुनाव एसडीएम-कम-कन्वीनर दिव्या पी की देखरेख में हुआ। इसमें वार्ड नंबर-16 से आप के उपचुनाव की विजेता पार्षद अंजू चंद्र को प्रधान चुना गया। वह इससे पहले भी नगर परिषद की प्रधान रह चुकी हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक अनमोल गगन मान ने कहा कि इस चुनाव में पार्षद अंजू चंद्र का नाम पेश किया और उनके मुकाबले में कोई अन्य उम्मीदवार नहीं था। सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से उनको काउंसिल का प्रधान चुन लिया।
सुरक्षा व्यवस्था थी चौकस
शुक्रवार को प्रधान पद के चुनाव के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। नगर परिषद का मुख्य गेट बंद कर दिया गया था। एसपी मनप्रीत सिंह और डीएसपी खरड़ करण सिंह संधू, सदर थाना खरड़ के एसएचओ अमरिंदर सिंह सिद्धू स्थिति पर नजर रखे हुए थे। खरड़ की मीडिया को भी गेट के बाहर ही रोक दिया गया था। परिषद कार्यालय में अपने काम के लिए आने वाले लोगों को भी अंदर जाने से रोक दिया गया। इस मौके पर खरड़ के कार्यकारी अधिकारी गुरबख्शीश सिंह के अलावा शीलम सोही, रघबीर सिंह मोदी बडाला, राम सरूप, पंकज चड्ढा, मनमोहन सिंह, बहादुर सिंह ओके, प्रदीप कुमार रूरा कुराली, अमनदीप सिंह अमन, नवदीप सिंह बब्बू और आप के अन्य भी शामिल हुए।
यह हुई थी राजनीतिक
पंजाब में जब आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में आई थी तो नगर परिषद खरड़ की अध्यक्ष जसप्रीत कौर लौंगिया शिरोमणि अकाली दल से संबंधित थीं। उनको पद से हटाने के लिए कई बार प्रयास किए गए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पिछले दिनों पार्षदों ने उन्हें पद से हटाने के लिए दो तिहाई बहुमत से प्रस्ताव पारित कर दिया था। सरकार ने दो दिन पहले ही उन्हें पद से हटा दिया था।