फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   AAP dominates Zirakpur Municipal Council elections, Shiromani Akali Dal and BJP also make their presence felt

Mohali News: जीरकपुर नगर परिषद चुनाव में आप का दबदबा, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा ने भी बनाई मौजूदगी

Sat, 30 May 2026 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
AAP dominates Zirakpur Municipal Council elections, Shiromani Akali Dal and BJP also make their presence felt
जीरकपुर। नगर परिषद चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दमदार प्रदर्शन कर 31 में से 15 वार्डों पर कब्जा जमाया है। वहीं शिरोमणि अकाली दल ने 7 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जगह बनाई है। भाजपा और कांग्रेस को 4-4 सीटों पर जीत मिली, जबकि एक वार्ड में आजाद उम्मीदवार ने बाजी मारी। सभी वार्डों के नतीजे घोषित होने के बाद शहर की राजनीति में कई बड़े उलटफेर भी देखने को मिले। वार्ड नंबर-1 से आम आदमी पार्टी के गुरबिंदर सिंह संधू ने 76 मतों से जीत दर्ज की, जबकि वार्ड नंबर-2 से आप उम्मीदवार कलावती देवी 34 मतों से विजयी रहीं। वार्ड नंबर-3 से भाजपा के दविंदर नेगी ने 213 मतों से जीत हासिल की, वहीं वार्ड नंबर-4 से भाजपा की अलका सैनी 105 मतों से विजयी रहीं। वार्ड नंबर-5 से आप के करमजीत चौहान ने 429 मतों से बड़ी जीत दर्ज की। वार्ड नंबर-6 से आप की सुमन सेन 118 मतों से विजयी रहीं, जबकि वार्ड नंबर-7 से सुरेश सैनी ने 433 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। वार्ड नंबर-8 से शिरोमणि अकाली दल की निर्मला गौतम 122 मतों से विजयी घोषित हुईं। वार्ड नंबर-9 से आप के संजीव बंसल ने 136 मतों से जीत दर्ज की। वार्ड नंबर-10 से कांग्रेस की नीतू शर्मा 291 मतों से विजयी रहीं, जबकि वार्ड नंबर-11 से कांग्रेस के गुरसेवक सिंह पूनिया ने 549 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की। वार्ड नंबर-12 से आप की वरिंदर कौर ने 701 मतों से शानदार जीत दर्ज की। वार्ड नंबर-13 से कांग्रेस के सुखबीर सिंह लवली 141 मतों से विजयी रहे। वार्ड नंबर-14 से भाजपा की स्वर्ण कौर ने 703 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। वार्ड नंबर-15 से आप के सुनील कुमार ने 875 मतों से बड़ी जीत दर्ज कर चुनाव में अपनी मजबूत पकड़ साबित की। वार्ड नंबर-16 से आजाद उम्मीदवार किरणदीप कौर विजयी रहीं। वार्ड नंबर-17 से आप के जसविंदर सिंह और वार्ड नंबर-18 से शिरोमणि अकाली दल की परविंदर कौर ने जीत हासिल की। वार्ड नंबर-19 से आप के राजेंद्र सिंह राजा विजयी रहे। वार्ड नंबर-20 में शिरोमणि अकाली दल की रणजीत कौर ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने 992 मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की। रणजीत कौर को 1342 वोट मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार को केवल 350 वोट मिले। वार्ड नंबर-21 से आप के गुरविंदर सिंह विजयी रहे। वार्ड नंबर-22 से भाजपा की बबीता सागवान ने जीत दर्ज की। वार्ड नंबर-23 से आप के गुरदीप सिंह, वार्ड नंबर-24 से परविंदर कौर और वार्ड नंबर-25 से गुरप्रीत सिंह विजयी रहे। वार्ड नंबर-26 से शिरोमणि अकाली दल की भूपेंद्र कौर, वार्ड नंबर-27 से नछत्र सिंह, वार्ड नंबर-28 से कुलदीप कौर और वार्ड नंबर-29 से मनप्रीत सिंह ने जीत हासिल की। वार्ड नंबर-30 से कांग्रेस की निशा कुमारी विजयी रहीं, जबकि वार्ड नंबर-31 से आप के गुरप्रीत सिंह विर्क ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed