फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Aajj Sarovar and Pandav lake will be beautified

अज्ज सरोवर और पांडव झील का होगा सौंदर्यीकरण

Wed, 13 Jan 2021 02:29 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
Aajj Sarovar and Pandav lake will be beautified
अज्ज सरोवर का दौरा करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी। - फोटो : ????
खरड़। अज्ज सरोवर और पांडव झील का जल्द ही सौंदर्यीकरण होने वाला है। पर्यटक व सांस्कृतिक मामलों के मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि खरड़ में स्थित भगवान श्रीराम जी के पूर्वजों से संबंधित महाराजा अज्ज सरोवर और नजदीकी गांव घडूआं में पांडवों से संबंध रखने वाली पांडव झील के विकास पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

इससे जहां इन स्थानों की धार्मिक महत्व के बारे में लोगों को जागरूक किया जा सकेगा वहीं, यह स्थान धार्मिक स्थल के तौर पर विकसित हो सकेंगे। कैबिनेट मंत्री चन्नी ने मंगलवार को महाराजा अज्ज सरोवर का दौरा किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने फैसला किया है कि इन दोनों स्थानों को विकसित करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बोर्ड गठित किया जाएगा। इसमें विकास से संबंधित सभी अधिकारी और इस सरोवर की देखभाल करने वाली समिति के सदस्य होंगे।
विज्ञापन

रामायण और महाभारत के अध्ययन के लिए बनेगा केंद्र
चन्नी ने कहा कि इन स्थानों को पर्यटन व सांस्कृतिक मामले विभाग की तरफ से विकसित करने का कार्य किया जाएगा। सरोवर की परिक्रमा करने के पश्चात चन्नी ने घोषणा की कि इस सरोवर के किनारे ही रामायण और महाभारत के संबंध में अध्ययन करने के लिए एक केंद्र स्थापित किया जाएगा। सरोवर में पानी लाने के लिए नजदीकी गांव भुखड़ी से पाइपलाइन डाली जाएगी। खरड़ का सरोवर हमारी विरासत है और हमारा फर्ज बनता है कि इसे विकसित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांडव झील से जुड़ी लोगों की भावनाएं
घडुआं की पांडव झील के साथ भी लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। चंडीगढ़ रोड के साथ स्थित इस अज्ज सरोवर को बहुत खूबसूरत बनाया जाएगा। इसके धार्मिक महत्व को मद्देनजर रखते हुए इसे आधुनिक तरीके से विकसित किया जाएगा। चन्नी ने कहा कि इस संबंधी योजनाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस अवसर पर व्यापार मंडल खरड़ के प्रधान अशोक शर्मा, रामबाग श्मशान घाट के प्रधान सुदर्शन वर्मा और प्रबंधक दीवान जैन, पूर्व पार्षद जय भगवान सिंगला और संजीव रूबी समेत शहर के कई गण्यमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed