फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A young man was attacked when asked to stop singing, and received six stitches on his head

Mohali News: गाना बंद करने को कहा तो युवक पर किया हमला, सिर में लगे छह टांके

Sun, 22 Feb 2026 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
A young man was attacked when asked to stop singing, and received six stitches on his head
मोहाली। गांव सनेटा में घर में कैंसर पीड़ित मां की वजह से शोर कम करने का अनुरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। पड़ोसी ने तेज आवाज में गाने चलाने से रोकने पर युवक पर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां डॉक्टरों ने उसके सिर में छह टांके लगाए हैं। घायल की पहचान बलजीत सिंह निवासी गांव सनेटा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बलजीत ने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले उसके दादा का निधन हुआ था। उसकी मां कैंसर की मरीज है। वीरवार शाम करीब सात बजे वह काम से घर लौटा तो पड़ोसी गली में गाड़ी घुमाकर तेज आवाज में गाने चला रहा था। घर की स्थिति का हवाला देते हुए जब बलजीत ने आवाज कम करने को कहा, तो आरोपी ने इनकार कर दिया और उल्टा धमकी भरे लहजे में बात की। बलजीत के अनुसार, उसने गाड़ी की चाबी निकाल ली। इससे नाराज होकर पड़ोसी ने हाथ में पहने कड़े से उसके सिर पर वार कर दिया। शोर सुनकर परिवार वाले मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी भाग चुका था। परिवार ने तुरंत बलजीत को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस मामले में घायल के बयान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed