Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A speeding car hits a sub-inspector in Mohali, breaking his leg; the driver flees

Mohali News: मोहाली में तेज रफ्तार कार ने सब-इंस्पेक्टर को मारी टक्कर, पैर टूटा<bha>;</bha> चालक भागा

Mon, 06 Apr 2026 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
A speeding car hits a sub-inspector in Mohali, breaking his leg; the driver flees
मोहाली। शहर के फेज-6 स्थित ट्रैफिक लाइट चौक पर तेज रफ्तार और लापरवाह कार चालक ने चंडीगढ़ पुलिस के सब-इंस्पेक्टर शिवराज सिंह (56) को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी टांग गंभीर रूप से टूट गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सब-इंस्पेक्टर शिवराज सिंह, निवासी सेक्टर-42सी चंडीगढ़, अपनी एक्टिवा पर खरड़ से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह ट्रैफिक लाइट पार कर रहे थे, फेज-5 की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने पीछे से उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिवराज सिंह सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उनके बेटे गुरजीत सिंह ने तुरंत उन्हें सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां उनका ऑपरेशन कर टूटी टांग की मरम्मत की गई।
विज्ञापन


पुलिस जांच और आरोपी की तलाश
हादसे के समय सब-इंस्पेक्टर शिवराज सिंह बयान देने के योग्य नहीं थे। बाद में स्थिति सुधारने पर उन्होंने पुलिस को पूरी घटना बताई। उन्होंने बताया कि वे आरोपी चालक को पहचान सकते हैं, लेकिन वाहन का नंबर नोट नहीं कर पाए। पुलिस ने उनके बयान के आधार पर थाना फेज-1 में अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने में जुटी है। स्थानीय लोग इस घटना से शहर में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। फेज-6 निवासी अजय कुमार का कहना है कि यह घटना हमें बताती है कि सड़क पर सुरक्षा के लिए और सख्ती की जरूरत है। अधिकारी खुद भी खतरे में पड़ गए, यह बेहद चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed