फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A person crossing the road was hit by a speeding car, died

Mohali News: सड़क पार करते व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 31 Dec 2023 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
A person crossing the road was hit by a speeding car, died
मोहाली। चीमा बॉयलर लाइट पॉइंट के पास सड़क पार करते हुए एक व्यक्ति को एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने टक्कर मार दी। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए फेज-6 सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय प्रीतम मंडल निवासी शहीद उधम सिंह कॉलोनी के रूप में हुई है और वह प्राइवेट नौकरी करता था। फेज-1 थाना पुलिस ने मृतक के भाई परवीन मंडल के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ के दर्ज कर लिया है। पुलिस को फरार होंडा सिटी कार का नंबर मिल गया है और चालक की पहचान की जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


परवीन मंडल ने पुलिस को बताया कि 26 दिसंबर को वह भाई प्रीतम मंडल के साथ इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 मार्केट में गया था। वहां से जब रात करीब 8 बजे घर लौट रहे थे तो कैब चालक ने उन्हें चीमा बॉयलर लाइट पॉइंट पर उतारा। दोनों भाई पैदल सड़क पार कर रहे थे, तभी क्वार्क सिटी की तरफ एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार आई और उसके भाई को टक्कर मार दी। कार चालक मौके से फरार हो गया। वह अपने घायल भाई को राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल ले जा रहा था तो उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed