{"_id":"69865580e04475ed1b0c1535","slug":"a-notification-for-the-social-impact-assessment-has-been-issued-horizontal-and-approach-roads-will-improve-traffic-and-connectivity-mohali-news-c-71-1-spkl1025-138808-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सोशल इंपैक्ट असेसमेंट का नोटिफिकेशन जारी, हॉरिजोंटल व अप्रोच सड़कों से ट्रैफिक और कनेक्टिविटी होगी बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सोशल इंपैक्ट असेसमेंट का नोटिफिकेशन जारी, हॉरिजोंटल व अप्रोच सड़कों से ट्रैफिक और कनेक्टिविटी होगी बेहतर
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी सिटी मोहाली और न्यू चंडीगढ़ के सुनियोजित विकास को तेज गति देने के लिए पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। हाउसिंग व अर्बन डेवलपमेंट विभाग ने करीब 1300 एकड़ क्षेत्र में एचआर, वीआर, हॉरिजोंटल और अप्रोच सड़कों के निर्माण को लेकर सोशल इंपैक्ट एसेस्मेंट (एसआईए) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) मास्टर प्लान के अनुसार सड़कों के निर्माण के लिए मोहाली और न्यू चंडीगढ़ के करीब 50 से ज्यादा गांवों की जमीनें एक्वायर की जाएंगी।
नोटिफिकेशन के अनुसार इस परियोजना के लिए सोशल इंपैक्ट असेसमेंट (एसआईए) की प्रक्रिया नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि से शुरू होकर छह माह के भीतर पूरी की जाएगी। पंचायतों और भूमि मालिकों से परामर्श कर सामाजिक प्रभावों का आकलन किया जाएगा। विभाग के प्रिंसिपल सचिव विकास गर्ग ने यह नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि पंजाब सरकार ने ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) को इन विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इन सड़कों के निर्माण से मोहाली और न्यू चंडीगढ़ में यातायात व्यवस्था मजबूत होगी और तेजी से विकसित हो रहे रिहायशी व व्यावसायिक क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
इससे न केवल ट्रैफिक दबाव कम होगा, बल्कि क्षेत्र में निवेश और रियल एस्टेट गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। सरकार का लक्ष्य इन इलाकों को आधुनिक शहरी ढांचे के अनुरूप विकसित करना है। सरकार और गमाडा का मानना है कि यह परियोजना मोहाली और न्यू चंडीगढ़ को आधुनिक और सुव्यवस्थित शहरों के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगी। आने वाले समय में इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र की आधारभूत संरचना मजबूत होगी और लोगों के जीवन स्तर में सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
लांडरा-बनूड़ रोड बनेगी हॉरिजोंटल, वर्षों पुरानी समस्या होगी खत्म
लांडरा-बनूड़ रोड को हॉरिजोंटल सड़क के रूप में विकसित करने की योजना भी इस परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस सड़क के निर्माण के लिए लगभग 156.61 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। लंबे समय से खराब और टूटी सड़क के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नई सड़क बनने से क्षेत्र के निवासियों को बेहतर सफर सुविधा मिलेगी और जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी। इसके साथ ही आसपास के गांवों और शहरी इलाकों के बीच आवागमन आसान हो जाएगा।
न्यू सन्नी एनक्लेव निवासियों को होगी राहत
न्यू सन्नी एनक्लेव और आसपास के सेक्टरों के निवासियों को भी इस योजना से बड़ी राहत मिलने जा रही है। करीब 108.57 एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर यहां नई हॉरिजोंटल सड़क बनाई जाएगी। यह सड़क दारा स्टूडियो से बड़माजरा होते हुए सीधे खरड़ को जोड़ेगी। इस सड़क के निर्माण की मांग निवासी लंबे समय से कर रहे थे। इस नई सड़क के बनने से सेक्टर 122, 121, 120, 123, 125 और 124 के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इन इलाकों के निवासियों को रोजाना आने-जाने में लगने वाले समय में कमी आएगी और ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा। साथ ही, इलाके के समग्र विकास को भी नई दिशा मिलेगी। नोटिफिकेशन में साफ कहा गया है कि जिन गांवों की जमीन एक्वायर की जानी है उस क्षेत्र में यदि किसी डेवलपर कंपनी को पहले ही सीएलयू (क्लेरिफिकेशन ऑफ लैंड यूज़) की मंजूरी मिल चुकी है और उसने 06.02.2015 के निर्देशों के तहत सेलिबिलिटी का लाभ ले लिया है, तो ऐसे क्षेत्रों को भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया से बाहर रखा जाएगा। इस निर्णय से पहले से स्वीकृत और विकसित परियोजनाओं पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा।
मोहाली में सेक्टरों के बीच आवागमन होगा आसान
मोहाली शहर में प्रस्तावित नई सड़कों के निर्माण से एक सेक्टर से दूसरे सेक्टर तक जाने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि ट्रैफिक दबाव भी घटेगा। नई सड़कों की व्यवस्था से स्थानीय निवासियों, कर्मचारियों और व्यापारियों को दैनिक आवागमन में बड़ी सुविधा होगी।