फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A new civil hospital will be built in Sector-66 of Mohali, today the CM will lay the foundation stone

मोहाली के सेक्टर-66 में बनेगा नया सिविल अस्पताल, आज सीएम रखेंगे नींव पत्थर

Tue, 09 Nov 2021 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
A new civil hospital will be built in Sector-66 of Mohali, today the CM will lay the foundation stone
मोहाली। वीआईपी शहर के लोगों को बेहतर सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने के उद्देश्य से जहां फेज-6 में सरकार ने मेडिकल कॉलेज स्थापित किया है। वहीं, अब सेक्टर-66 में अलग से जिला सिविल अस्पताल बनाया जाएगा। यह करीब 8.72 एकड़ जमीन में बनेगा। इस अस्पताल का नींव पत्थर मंगलवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी रखेंगे। सरकार की कोशिश है कि कम से कम एक साल में इसे तैयार कर लोगों को समर्पित कर दिया जाए, जिससे इलाके के लोगों को इलाज के लिए चंडीगढ़ की दौड़ खत्म हो जाए। इस अस्पताल के बनने से एयरोसिटी, आईटी समेत नए सेक्टरों और सैकड़ों गांवों को फायदा होगा। उन्हें सिविल अस्पताल आने के लिए करीब 15-20 किलोमीटर का सफर तय नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार की ओर से फेज-6 स्थित जिला सिविल अस्पताल और पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन को मिलाकर मेडिकल कॉलेज और छात्रों के रहने के लिए हास्टल बनाया गया है। ऐसे में सिविल अस्पताल को दूसरी जगह में शिफ्ट करने का फैसला लिया गया था। पहले सरकार की योजना थी कि फेज-6 बाबा बंदा सिंह बहादुर बस टर्मिनल की इमारत से ही अस्पताल चलाया जाए। लेकिन मामला कोर्ट में होने के चलते यह योजना अधर में ही रह गई थी। इसके बाद उस समय इलाके में विधायक बलबीर सिंह सिद्धू के पास सेहतमंत्री की जिम्मेदारी भी थी। ऐसे में उन्होंने ऐसी जगह सिविल अस्पताल बनाने का फैसला लिया था कि जिससे पूरे शहर को ही फायदा हो।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से बैठक की थी। जिसके बाद सेक्टर-66 में 8.72 एकड़ जमीन की निशानदेही की गई और साथ ही गमाडा की ओर से जमीन सिविल अस्पताल को अलॉट कर दी गई। यह अस्पताल आधुनिक डॉक्टरी उपकरणों से लैस होगा। पूर्व सेहत मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अस्पताल के निर्माण के लिए फंड जारी करने के लिए वित्त विभाग को तुरंत निर्देश जारी करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं
मोहाली मेडिकल कॉलेज का काम आखिरी चरण में पहुंच गया है और कॉलेज में इसी साल से सत्र शुरू होगा। नेशनल मेडिकल कमीशन की तरफ से कॉलेज को मंजूरी दे दी गई है। संस्थान को एमबीबीएस की 100 सीटों की मंजूरी मिली है। संस्थान में बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज फरीदकोट के अधीन रेगुलर कक्षाएं चलेंगी और इस संस्थान के शुरू होने से लोगों को काफी फायदा होगा। उन्हें इलाज के लिए चंडीगढ़ या बाहरी राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। इतना ही नहीं इसके बनने से पीजीआई चंडीगढ़ पर भी मरीजों का बोझ कम होगा। उन्होंने अधिकारियों को अन्य इंतजाम पूरे करने के आदेश दिए हैं।

सीएम का सुरक्षा घेरा रहेगा मजबूत
सेक्टर-66 में जिला सिविल अस्पताल का नींव पत्थर रखने आ रहे सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का सुरक्षा घेरा काफी मजबूत रहेगा। इसके अलावा उस इलाके की पानी की टंकी आदि पर कोई न चढ़े। इस बात पर भी पुलिस की नजर रहेगी। सोमवार को एसएसपी नवजोत सिंह माहल की अगुवाई में पुलिस अधिकारी पूरा दिन उनके दौरे की रणनीति बनाने में लगे रहे। इसके अलावा कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed