फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A lady apeal to SSP for justice in dowry case

दहेज उत्पीड़न की शिकार महिला ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

Thu, 28 Jan 2021 02:35 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
A lady apeal to SSP for justice in dowry case
मोहाली। मनीमाजरा निवासी एक विवाहिता ने एसएसपी को दहेज उत्पीड़न की शिकायत दे कार्रवाई की गुहार लगाई है। विवाहिता का पति भी पुलिस मुलाजिम है, लिहाजा महिला ने नयागांव पुलिस पर कार्रवाई करने के बजाय डराने धमकाने का आरोप लगाया है। एसएसपी ने मामले की जांच डीएसपी को सौंप दी है।
विज्ञापन

महिला ने एसएसपी मोहाली को दी शिकायत में अपने पति, सास और जेठ-जेठानी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में महिला ने कहा कि वह अपने 5 साल की बेटी के साथ मनीमाजरा में रहती है। उसकी सास ने उसे नयागांव स्थित ससुराल में बुलाया। जब वह वहां पहुंची तो उसकी सास, जेठानी और जेठ ने उसके साथ मारपीट कर उसे गला घोटकर जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह उसने खुद को उनके चंगुल से बचाकर खुद को कमरे में बंद कर लिया और पुलिस की हेल्पलाइन पर फोन किया। इसके बाद फोन पर ही अपनी मां को भी पूरी घटना बताई। इसके बाद उसकी मां ने भी पुलिस को फोन करके मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नयागांव थाने के एसएचओ को फोन करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे थाने ले आई। महिला का आरोप है कि नयागांव थाने में भी महिला पुलिस मुलाजिम ने उसके साथ बदसलूकी की है। महिला का आरोप है कि नयागांव पुलिस ने उसकी शिकायत पर मारपीट के मामले में केस दर्ज कर ससुराल पक्ष पर कार्रवाई करने के बजाय उसे डरा धमकाकर भगा दिया। महिला ने बताया कि उसका पति पंजाब पुलिस में कांस्टेबल है। इस कारण पुलिस उसकी मदद नहीं कर रही। महिला ने एसएसपी को बताया कि दहेज के लिए उसके ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते हैं। महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसएसपी ने मामले की जांच डीएसपी को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed