फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A government employee was booked for displaying weapons on Facebook

Mohali News: फेसबुक पर हथियारों का प्रदर्शन पड़ा भारी, सरकारी कर्मचारी पर केस दर्ज

Mon, 23 Mar 2026 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
A government employee was booked for displaying weapons on Facebook
मोहाली। थाना सोहाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध रूप से हथियारों का प्रदर्शन करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान संदीप सिंह उर्फ गौरव भट्टी निवासी गांव सनेटा जिला मोहाली के रूप में हुई है। आरोपी सरकारी मुलाजिम है। पुलिस को यह कार्रवाई उस समय करने का मौका मिला जब एएसआई अमरनाथ अपनी टीम के साथ सेक्टर 79/80 की ट्रैफिक लाइट्स के पास गश्त पर मौजूद थे।
विज्ञापन

इसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि संदीप सिंह अपने कब्जे में वैध-अवैध हथियार रखकर फेसबुक पर उनका प्रदर्शन कर रहा है, जो जिला प्रशासन के आदेशों का उल्लंघन है। सूचना को गंभीरता से लेकर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि आरोपी डिप्टी कमिश्नर के जारी आदेश की अवहेलना कर सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर रहा है। इसके चलते पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट व सरकारी कर्मचारी का जानबूझ कर कानून का उल्लंघन करने के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दी है। कंट्रोल रूम मोहाली को भी इस संबंध में सूचित किया गया है। मामले की आगे की जांच एएसआई अमरनाथ को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed