{"_id":"65980a7c3a4d688e6d094787","slug":"a-game-of-irregularities-in-the-horticulture-department-25-liters-of-diesel-being-put-instead-of-50-mohali-news-c-71-1-mli1003-10166-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बागवानी विभाग में गड़बड़ी का खेल, 50 के बदले डाला जा रहा 25 लीटर डीजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बागवानी विभाग में गड़बड़ी का खेल, 50 के बदले डाला जा रहा 25 लीटर डीजल
Fri, 05 Jan 2024 07:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Fri, 05 Jan 2024 07:26 PM IST
विज्ञापन
ऑडियो वायरल, मामले की विजिलेंस जांच कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। बागवानी विभाग के एक सुपरवाइजर और पेड़ काटने वाली मशीन के ड्राइवर की बातचीत की ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें मशीन के लिए 50 लीटर डीजल के बदले 25 लीटर डीजल लेने और बाकी रकम बांटने की बात की है।
इस संबंध में फेज-7 की पार्षद बलराज कौर धालीवाल (जिन्होंने ऑडियो नगर निगम के पार्षदों के ग्रुप में पोस्ट किया) के पति एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता गगन धालीवाल ने बताया कि नगर निगम के बागवानी विंग की गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले डीजल के नाम पर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का खेल चल रहा है। इसमें सुपरवाइजर भूपिंदर सिंह का नाम आ रहा है। वह सुपरवाइजर एक कच्चा कर्मी है, लेकिन अधिकारियों का चहेता होने के कारण उसे पेड़ों की छंटाई के काम का प्रभारी बना दिया है। वह बाकी सुपरवाइजरों और ड्राइवरों की ड्यूटी करता है और गाड़ियों में तेल भी खुद ही भरवाता है। उन्होंने कहा कि वह सभी गाड़ियों की लॉग बुक भी अपने पास रखता है।
उनका आरोप है कि जिस ड्राइवर ने उसका ऑडियो जारी किया है। उसे विभाग ने एक जनवरी से नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। उन्होंने पूरे मामले की जांच विजिलेंस से कराने की मांग की। यह भी कहा कि वह जल्द ही नगर निगम के कमिश्नर और स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक को लिखित शिकायत देंगे।
विज्ञापन
कोट
मुझ पर लगाए आरोप निराधार हैं। इस ऑडियो क्लिप में आवाज भी मेरी नहीं है। मैं पूरी तरह से निर्दोष हूं। -भूपिंदर सिंह, सुपरवाइजर, नगर निगम