फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A family was attacked when they were stopped from killing a dog, injuring six people from both sides.

Mohali News: कुत्ते को मारने से रोका तो परिवार पर किया हमला, दोनों पक्षों के छह लोग घायल

Wed, 15 Oct 2025 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
A family was attacked when they were stopped from killing a dog, injuring six people from both sides.
मोहाली। गांव कंडाला में कुत्ते को मारने से रोकने पर महिला और उसके परिवार पर कुछ लोगों ने कातिलाना हमला कर दिया। घटना रविवार रात 10 बजे की है। महिला का आरोप है कि उसका पड़ोसी दुकानदार कुत्ते को बेरहमी से पीट रहा था। जब वह उसको रोकने लगी तो उसने अपने तीन भाइयों सहित उसके परिवार पर हमला कर दिया। हमले में प्रताप राणा, उनका दामाद धरमिंदर व दामाद का भाई जतिंदर बुरी तरह से घायल हो गए। प्रताप सिंह के सिर पर गंभीर चोट आई है। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसके सिर पर छह टांके लगे हैं। दूसरी और दुकानदार मनोज, खुशीराम और पप्पू भी हमले में घायल हुए हैं। वह भी अस्पताल में भर्ती हैं। उनका आरोप है कि पहले झगड़ा प्रताप सिंह के परिवार ने शुरु किया। प्रताप सिंह का आरोप है कि मनोज बेजुबान कुत्ते को मार रहा था। जब वह उसे रोकने लगे तो उसने गाली गलौच शुरु कर दी। जब उसने विरोध किया तो वह हाथापाई करने लगा। इसी बीच खुशीराम और पप्पू उसके दो भाई भी मौके पर आ गए जिन्होंने उन पर व उनके दामाद पर भी हमला कर दिया। प्रताप के दामाद धरमिंदर के सिर व हाथ में चोट आई जबकि दामाद के भाई जतिंदर की नाक और सिर पर चोटें आईं है। परिवार का कहना है कि हमलावरों ने पत्थर, डंडे और किरच से हमला किया। परिवार ने मौके पर तुरंत कंट्रोल रूम पर इसकी शिकायत दी। पुलिस के आने से पहले घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed