{"_id":"6a9886eb3b94598bc7017380","slug":"a-do-or-die-battle-now-to-save-the-nature-park-land-mohali-news-c-71-1-spkl1025-146534-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नेचर पार्क की जमीन बचाने को अब आर-पार की लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: नेचर पार्क की जमीन बचाने को अब आर-पार की लड़ाई
विज्ञापन
मोहाली। शहर में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के दावों के बीच नेचर पार्क में कथित तौर पर पेड़ उखाड़कर जमीन पर कब्जे की कोशिश के मामले में कार्रवाई न होने से पर्यावरण प्रेमियों में रोष है। लोगों का आरोप है कि कुछ दिन पहले पार्क की जमीन पर कब्जे और मजदूरों की झुग्गियां बनाने का प्रयास किया गया था। मौके पर पहुंचकर लोगों ने इसका विरोध कर प्रयास को रोक दिया, लेकिन संबंधित बिल्डर के खिलाफ गमाडा की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
बुधवार को पर्यावरण प्रेमियों का प्रतिनिधिमंडल गमाडा कार्यालय पहुंचा और मुख्य प्रशासक संदीप ऋषि से मुलाकात कर शिकायत सौंपी। प्रतिनिधिमंडल ने पेड़ उखाड़ने और कब्जे की कथित कोशिश की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई तथा पार्क की सुरक्षा मजबूत करने की मांग की। दल में पूर्व पार्षद सतवीर धनोआ, एनजीटी में मामला उठाने वाले एडवोकेट मनजीत सिंह, पार्षद नरपिंदर सिंह रंगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
पूर्व मेयर ने दी पक्के धरने की चेतावनी
पूर्व मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने गमाडा की कार्रवाई में देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पेड़ों और पार्क की जमीन को नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कार्रवाई जल्द नहीं हुई तो लोगों के साथ पार्क में पक्का धरना लगाने की चेतावनी दी।