फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A couple going for duty on a motorcycle was hit by a speeding car.

Mohali News: मोटरसाइकिल पर ड्यूटी जा रहे दंपती को तेजरफ्तार कार ने मारी टक्कर

Fri, 14 Jun 2024 05:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
A couple going for duty on a motorcycle was hit by a speeding car.
मोहाली। मोटरसाइकिल पर ड्यूटी जा रहे दंपती को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप में घायल हो गए। उन्हें फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।फेज-7 निवासी बंटी ने बताया कि वह और उसकी पत्नी पूजा फेज-8 बी इंडस्ट्रियल एरिया में अलग-अलग कंपनियों में काम करते हैं। रोज सुबह वह पहले पत्नी को ड्यूटी पर छोड़ने जाता है फिर खुद ड्यूटी पर जाता है। वीरवार को सुबह करीब आठ बजे वह दोनों मोटरसाइकिल पर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। फेज-7 स्थित ईएसआई अस्पताल के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल करीब 100 मीटर दूर जाकर गिरी। यह देख कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

वहां मौजूद राहगीरों उन्हें लेकर सामने मौजूद ईएसआई अस्पताल ले गए। जहां उन्हें प्राथमिक इलाज देकर फेज-6 सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पति-पत्नी गंभीर रूप में घायल हुए हैं। जांच में पता लगा है कि पत्नी के सिर पर चार टांके और पति के बाएं हाथ में गंभीर चोट आई है। घायलों के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को पूरी घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed