फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A complaint has been filed with the Deputy Commissioner of Mohali regarding the construction of a commercial building in Ward No. 8

Mohali News: वार्ड नं. 8 में व्यावसायिक भवन निर्माण के खिलाफ डीसी मोहाली को दी शिकायत

Mon, 06 Oct 2025 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
A complaint has been filed with the Deputy Commissioner of Mohali regarding the construction of a commercial building in Ward No. 8
नयागांव। सुखना एनक्लेव, (कांसल), वार्ड नं. 8 में आवासीय प्लॉट पर व्यावसायिक ढांचे/भवन के निर्माण का मामला रोजाना तूल पकड़ता जा रहा है। इससे पहले भी कांसल गांव इलाके में अन्य जगह भी अवैध निर्माण हो रहे हैं जिसको रोकने में नगर परिषद नयागांव बार-बार नाकाम साबित हो रही है। यह सोसाइटी वार्ड- 8 का एक अभिन्न अंग है जो नगर परिषद, नयागांव के अधिकार क्षेत्र में ही आता है।
विज्ञापन

सुखना एनक्लेव रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन सुखना एनक्लेव कांसल नयागांव के अध्यक्ष पीएस भिंडर, महासचिव पीके चोपड़ा, उपाध्यक्ष सतीश मित्तल आदि ने कहा कि वार्ड नं. 8 में आवासीय प्लॉट पर पिकल बॉल क्लब के नाम से एक व्यावसायिक उद्यम चलाने के लिए एक व्यावसायिक संरचना के रूप में भवन का निर्माण शुरू कर दिया है जो गलत है। यह सोसाइटी घनी आबादी वाले क्षेत्र के ठीक बीच में स्थित है। इस क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों की अनुमति नहीं है। इसलिए भवन निर्माण के खिलाफ 28 सितंबर को डीसी को लिखित में शिकायत दी है और 3 अक्टूबर को इस संबंध में दोबारा डीसी मोहाली को मेल भी की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed