फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A car rider slapped a woman driving a scooter, the woman fell on the pavement and broke her head

Mohali News: कार सवार ने स्कूटी चालक महिला को मारा थप्पड़, फुटपाथ पर गिरकर महिला का सिर फटा

Tue, 13 May 2025 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
A car rider slapped a woman driving a scooter, the woman fell on the pavement and broke her head
मोहाली। फेज-5 लाइट पाॅइंट पर ओवरटेक को लेकर हुई बहसबाजी में कार सवार एक युवक ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ लगने से महिला नीचे गिरी और फुटपाथ से टकराने पर उसका सिर फट गया। उसे घायल हालत में सिविल अस्पताल फेज-6 में भर्ती करवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। घायल के कहने पर डाॅक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को पूरी घटना की सूचना दी है। महिला ने आरोप लगाया कि हमला करने का कारण केवल इतना था कि ओवरटेक करने पर उसने युवक को डांटा था।
विज्ञापन

उसने उसके साथ बदतमीजी की और हमला कर फरार हो गया। घायल अल्का शर्मा निवासी फेज-1 ने बताया कि शनिवार करीब शाम पांच बजे वह अपनी बेटी के साथ फेज-5 की मार्केट में किसी काम से स्कूटी पर जा रही थी। जब वह फेज-5 की लाइट पाॅइंट पर पहुंची तो पीछे से एक तेज रफ्तार कार में युवक आया जो काफी तेजी से उन्हें ओवरटेक कर निकल गया। इससे उनकी स्कूटी का बैलेंस बिगड़ गया। इस पर जब आगे जाकर उसने कार चालक को ओवरटेक करने के लिए डांटा तो वह उसके साथ गाली गलौज करने लगा। कार से निकलकर उसने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वह वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed