{"_id":"9773","slug":"Mohali-9773-55","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजीसी लांडरां से रुखस्त हुए बीएड स्टूडेंट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजीसी लांडरां से रुखस्त हुए बीएड स्टूडेंट्स
Mohali
Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मोहाली। चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज लांडरां में शनिवार को बीएड कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए विदाई पार्टी आयोजित की गई। पार्टी को रुखस्त 2012 नाम दिया गया। पार्टी में बीएड के सभी स्टूडेंट्स ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने भंगड़े, गिद्दे व स्किट समेत कई रंगारंग प्रोग्राम पेश किए। इस मौके पर विद्यार्थियों ने मॉडलिंग, गीत, कविता उच्चारण आदि की प्रस्तुति दी। पार्टी में मंदीप कौर की तरफ से पेश की गई कविता ने सबका दिल जीत लिया। इसके अलावा रीना, हरप्रीत व मधुबाला की तरफ से डांस पेश किया गया। ग्रुप के चेयरमैन सतनाम सिंह संधू और प्रेसिडेंट रछपाल सिंह धालीवाल ने विद्यार्थियों को भविष्य में अन्य विद्यार्थियों के लिए मार्ग दर्शक बनने के लिए प्रेरित किया। बीएड कॉलेज की प्रिंसिपल नीना साहनी ने विद्यार्थियों के कामों की प्रंशसा की। उन्होेंने विद्यार्थियों की उपलब्धियाें के बारे में बताया। साथ ही विद्यार्थियों ने भी अपने तजुर्बे शेयर किए।
विज्ञापन