फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   छतबीड़ में घड़ियाल ने जन्मे डेढ़ दर्जन बच्चे

छतबीड़ में घड़ियाल ने जन्मे डेढ़ दर्जन बच्चे

Sat, 06 Jul 2013 05:32 AM IST
Mohali
Mohali Updated Sat, 06 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर। छतबीड़ चिड़ियाघर में घड़ियाल ने डेढ़ साल बाद एक बार फिर करीब डेढ़ दर्जन बच्चों को जन्म दिया है। इससे पहले भी यह घड़ियाल कई बार बच्चों को जन्म दे चुकी है, लेकिन कभी भी बच्चे बचे नहीं। कभी नर घड़ियाल इन्हें खुद ही खा गया और कभी मौसम के चलते यह मर गए।
विज्ञापन

इस बार विशेष सावधानी बरती गई है। घड़ियाल के इन बच्चों को अस्पताल के पास ही बनाए गए बाडे़ में रखा गया है। बच्चों की देखरेख डाक्टरों की टीम कर रही है। छतबीड़ में घड़ियाल के बच्चों को बचाना एक चुनौती है, क्योंकि इससे पहले जितने भी बच्चों ने यहां जन्म लिया है। लाख कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। बच्चे कुछ महीने ही जीवित रह सके।
विज्ञापन

चिड़ियाघर में पहले भी कई बार घड़ियाल ने बच्चों को जन्म दिया। पहली बार तो नर घड़ियाल बच्चों को खा गया। दूसरी बार सर्दी में निमोनिया होना कारण बताया गया। हालांकि उन्हें बचाने के लिए एक शीशे का घर बनाया गया था, जिसमें तापमान ठीक रखने के लिए हीटर तक लगाए गए थे। घड़ियालों को बचाने के लिए विटामिन-ई विद बी कांप्लैक्स और एंटीबाइटिक कैप्सूल भी दिए गए थे, लेकिन फिर भी बच्चों को बचाया नहीं जा सका। जू प्रबंधकों का मानना है कि इस बार गर्मी का मौसम है। यह मौसम घड़ियालों के लिए अनुकूल रहता है। उन्हें उम्मीद है कि इस बार घड़ियाल जरूर बच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed