फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   प्राइमरी स्कूलों को तीन साल में सभी सुविधाएं मिलेंगी

प्राइमरी स्कूलों को तीन साल में सभी सुविधाएं मिलेंगी

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Mohali
Mohali Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
डेराबस्सी। राज्य के शिक्षा मंत्री शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने कहा कि राज्य के प्राइमरी सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के लिए तीन साल में प्राथमिक सुविधाओं दे दी जाएंगी। जिसकी योजना तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

मलूका ने यह बात शहर के एकमात्र सरकारी हाईस्कूल को अपग्रेड करते हुए उसके रस्मी उद्घाटन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सरकार की स्कीम के मुताबिक स्कूल को 25 लाख रुपये दान देने के बाद इसका नाम इलाके के समाज सेवी स्व. गुरनाम सिंह सैनी के नाम पर रखा जाएगा। उनके परिजनों की ओर से इच्छा जाहिर की गई है।
विज्ञापन

इस स्कूल को अपग्रेड कराने के लिए क्षेत्र के लोग पिछले 30 वर्ष से संघर्ष कर रहे थे। लोगों की आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए ‘अमर उजाला’ ने विशेष अभियान चलाते हुए केंडल मार्च निकाला था। जिसमें काफी संख्या में सीमाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक प्रतिनिधियों के अलावा शहर वासियों ने भाग लिया था। अमर उजाला के इस अभियान के बाद हलका विधायक एनके शर्मा ने स्कूल को अपग्रेड कराने का बीड़ा उठाया जो आज पूरा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समागम में शिक्षा मंत्री मलूका ने कहा कि कोई भी परिवार प्राइमरी स्कूल को दस लाख रुपये, मिडिल स्कूल को पंद्रह लाख, हाईस्कूल को बीस लाख एवं सीनियर सैकेंडरी स्कूल के लिए 25 लाख रुपये दान देगा तो, उस स्कूल का नाम उसके पारिवारिक सदस्य के नाम पर रखा सकता है। इस स्कूल में अब ग्यारहवीं व बारहवीं के छात्र दाखिल ले सकते हैं।
सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की कमी के बारे में उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक इस कमी को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए ड्यूटी पूरी ईमानदारी एवं तनदेही से करें। सीपीएस व हलका विधायक एनके शर्मा ने कहा कि आज शहरवासियों की 30 वर्ष पुरानी मांग पूरी हुई है। उन्होंने इसके लिए संघर्ष करने वाली जथेबंदियों और अमर उजाला के अभियान की जमकर प्रंशसा की।

स्कूल के बुनियादे ढाचे के लिए 25 लाख रुपये, नगर काउंसिल डेराबस्सी की ओर से 25 लाख रुपये व पंजाब सरकार की ओर से 15 लाख रुये दिए गए हैं। उन्होंने इस कार्य के लिए शिक्षा मंत्री का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जिले में सरकारी स्कूलों में 54 करोड़ रुपये में से सबसे अधिक 18 करोड़ रुपये हलका डेराबस्सी में खर्च किए जाएंगे। इस मौके पर स्कूल को अपग्रेड कराने के लिए पिछले लंबे समय से संघर्ष कर रही डा. बीआर अंबेडकर सोसाइटी के प्रधान भाग सिंह ने इसके लिए शिक्षा मंत्री व हलका विधायक का धन्यवाद करते हुए सभी सुविधाएं देने की मांग की। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, जसविंद्र नैयर, नप प्रधान बलजिंद्र कौर, उपप्रधान सीमा शर्मा, गुरदर्शन सैनी, भुपिंद्र सैनी, हरजिंद्र सिंह रंगी, भाजपा जिला उपप्रधान मुकेश गांधी, शिवकुमार टोनी, राकेश मेहता, यूथ प्रधान जसप्रीत सिंह लक्की, अनमोल सिंह, विपिन कुमार थम्मन सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed