फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पहला फैमली प्लानिंग का सफल ऑपरेशन हुआ

पहला फैमली प्लानिंग का सफल ऑपरेशन हुआ

Sat, 02 Feb 2019 01:18 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 02 Feb 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
पहला फैमली प्लानिंग का सफल ऑपरेशन हुआ
- पहला फैमिली प्लानिंग का सफल ऑपरेशन हुआ
विज्ञापन

- हर्निया के मरीज का ऑपरेशन करना था, हार्ट बीट बढ़ी तो डॉक्टर ने रेफर कर दिया

अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। ढकोली के हेल्थ कम्युनिटी सेंटर में बने ऑपरेशन थिएटर का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। पहले दिन ऑपरेशन थिएटर में पहली सर्जरी हर्निया की डॉ. विवेक रहानु द्वारा गोल्डन सैंड सोसायटी के अर्जुन सादा का किया जाना था, लेकिन अचानक उनकी हृदय गति बढ़ने के कारण उन्हें ऑपरेशन से पहले ही चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहीं डॉ. श्रीस्वस्थी द्वारा एक महिला का सफल ऑपरेशन किया गया। नए ओटी के शुरू होने से अब यहां सामान्य ऑपरेशन की सुविधा भी मिलेगी। अभी तक ढकोली हेल्थ कम्युनिटी सेंटर के मरीजों को ऑपरेशन के लिए डेराबस्सी स्थित सिविल अस्पताल या फिर चंडीगढ़ के सेक्टर 32 या पीजीआई पर निर्भर रहना पड़ता था। वर्तमान में सीएचसी ढकोली की ओपीडी में हर रोज करीब 200 के मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनमें से करीब 2 से 5 मरीज ऐसे हैं जिनका ऑपरेशन किया जाता है, लेकिन पर्याप्त ऑपरेशन थिएटर नहीं होने के कारण उन्हें डेराबस्सी या चंडीगढ़ रेफर किया जाता था। हालांकि यहां बड़ी सर्जरी जैसे कि न्यूरो सर्जी, कार्डियक सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स सर्जरी जैसी सुविधाएं न होकर केवल गायिनी व जनरल सर्जरी की ही मरीजों को सुविधा मिलेगी।


ओटी को अपग्रेड किया जाएगा
ओटी का शुभारंभ करने पहुंचे पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मनप्रीत सिंह बन्नी संधू ने कहा कि जीरकपुर में लगातार आबादी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह इस ऑपरेशन थिएटर को लैस किया जाएगा। इस मौके एसएमओ पोमी चतरथ, डॉ. दिलबाग, डॉ.स्वपन, डॉ. हरप्रीत, डॉ. हरलीन, डॉ. अंकुश, सिस्टर सुरिंदर, हरविंदर सिंह, जसबीर गर्ग, एस एस गोयल, रवि कोहली, लज्जा राम सरपंच, रंजीत सिंह आदी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed