{"_id":"5a946aad4f1c1b5e6e8b7aa9","slug":"91519676077-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुराली में गुड़ की कुलाडियां होगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुराली में गुड़ की कुलाडियां होगी बंद
Updated Tue, 27 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूथगढ़ में चल रहीं गुड़ की कुलाड़ियां होंगी बंद
पंजाब प्रदूषण बोर्ड ने लिया कड़ा नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली।
गांव बूथगढ़ में चल रहीं गुड़ की कुलाड़ियों को प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने बंद करने के आदेश जारी किए हैं। बूथगढ़ अस्पताल के सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. दलेर सिंह मुलतानी द्वारा विभाग को लिखे पत्रों के बाद बोर्ड द्वारा यह कार्रवाई की गई है।
गांव बूथगढ़ के सरकारी हाई स्कूल और अस्पताल के सामने कई वर्षों से गुड़ की कुलाड़ियां चल रही हैं, जो प्रदूषण फैला रही हैं। गन्ने के रस को पकाने के लिए चलाई जाने वाली भट्ठी से निकलने वाला धुआं लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। इस मामले को लेकर बूथगढ़ के अस्पताल के सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. दलेर सिंह मुलतानी ने प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड को पत्र लिखकर कुलाड़ियों द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण के बारे में अवगत कराया। इस पर कार्रवाई करते हुए प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने कुलाड़ियों को बंद करने के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं। इस बारे में सीनियर डॉ. दलेर सिंह मुलतानी ने बताया कि कुलाड़ियों द्वारा फैलाया जा रहा प्रदूषण लोगों की सेहत पर बुरा प्रभाव डाल रहा है, इनको यहां से शिफ्ट किया जाना चाहिए।
इस संबंध में प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के एसडीओर अर्शदीप सिंह ने कहा कि प्रदूषण फैलाने के मामले को लेकर बोर्ड द्वारा बूथगढ़ की चार कुलाड़ियों को नोटिस जारी कर बंद करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
कैपशन : बूथगढ़ में कुलाड़ी चलाने वालों को प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के आदेशों के बारे में अवगत कराते डॉ. दलेर सिंह मुलतानी।