फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   प्रिंसिपल पर लगे आरोपों की जांच के लिए एसजीपीसी की तीन सदस्यीय कमेटी गठित

प्रिंसिपल पर लगे आरोपों की जांच के लिए एसजीपीसी की तीन सदस्यीय कमेटी गठित

Sat, 20 Apr 2019 01:34 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
प्रिंसिपल पर लगे आरोपों की जांच के लिए एसजीपीसी की तीन सदस्यीय कमेटी गठित
खरड़। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर द्वारा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नया शहर बडाला खरड़ के प्रिंसिपल के खिलाफ सिख भावनाओं के खिलाफ लगे आरोपों की जांच करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। एसजीपीसी के सदस्य चरणजीत सिंह कालेवाल ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार गोबिंद सिंह लोगोंवाल द्वारा एसजीपीसी सदस्य परमजीत कौर लांडरा, चरणजीत सिंह कालेवाल तथा कमेटी के सचिव समेत कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी 22 अप्रैल को सुबह 11 बजे स्कूल में जाकर जांच करेगी। उन्होंने सिख संगठनों के नेताओं, स्कूल के बच्चों तथा उनके अविभावकों, जिन्होंने प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत दी है, उन्हें जांच में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कमेटी द्वारा जांच पड़ताल करने के बाद रिपोर्ट शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed