फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पीएसईबी ने दसवीं और 12वीं की डेटशीट जारी की

पीएसईबी ने दसवीं और 12वीं की डेटशीट जारी की

Fri, 12 Jan 2018 10:34 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
पीएसईबी ने दसवीं और 12वीं की डेटशीट जारी की
12वीं की 28 फरवरी और 10वीं की 12 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं
विज्ञापन

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा की डेटशीट जारी की
विद्यार्थियों को पंद्रह मिनट पेपर पढ़ने के मिलेंगे
परीक्षाएं पूरी तरह होगी नकल मुक्त, तैयारियां पूरी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) द्वारा ली जाने वाली दसवीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट शुक्रवार को जारी कर दी गई। 12वीं की परीक्षाएं जहां 28 फरवरी से शुरू होंगी। वहीं, दसवीं की परीक्षाएं 12 मार्च से शुरू होंगी। शिक्षा सचिव कम बोर्ड के चेयरमैन किशन कुमार ने डेटशीट जारी की। उन्होंने दावा किया परीक्षाओं को नकल मुक्त बनाया जाएगा। उनकी कोशिश यही रहेगी कि परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न आए।
डेटशीट जारी करते हुए शिक्षा सचिव ने बताया कि 12वीं की परीक्षा का समय दोपहर दो से सवा पांच बजे तक रहेगा। जबकि दसवीं की परीक्षा सुबह दस से सवा एक बजे तक चलेगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा की अवधि तीन घंटे की रहेगी। इसमें पंद्रह मिनट पेपर पढ़ने के लिए रखे गए हैं। वहीं, उन्होंने बताया कि ज्योमेट्रिकल प्रॉस्पेक्टिव एंड आर्किटेक्चरल ड्राइंग के पेपर का समय चार घंटे रहेगा। एलिमेंट्स ऑफ बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर, इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर, मेकेनिकल इंजीनियर, इंजीनियरिंग ड्राइंग और एनएसक्यूएफ के पेपरों का समय दो घंटे का रहेगा।
विज्ञापन


हर घंटे बाद मिलेंगे बीस मिनट
बोर्ड के सचिव ने बताया कि सुनने में असमर्थ विद्यार्थियों को अलग प्रश्न कोड दिया जाएगा। वहीं, दिव्यांग विद्यार्थियों को पेपर हल करने के लिए एक घंटे के पीछे बीस मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड की वेबसाइट से देख पाएंगे रिजल्ट
बोर्ड की परीक्षा संबंधी डेटशीट विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट से देख पाएंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। जहां पर डेटशीट का कॉलम बना होगा। इसमें विद्यार्थी आसानी से डेटशीट देख पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed