फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   8 people died due to corona in Mohali

महामारी : मोहाली में कोरोना से आठ लोगों की गई जान, 857 नए संक्रमित मिले

Sat, 01 May 2021 02:16 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
8 people died due to corona in Mohali
मोहाली। जिले में कोरोना महामारी गंभीर रूप धारण करती जा रही है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमित आठ और लोगों की मौत हो गई, जबकि 857 नए संक्रमित पाए गए हैं। साथ ही जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 9031 पहुंच गई है और अब तक 595 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। डीसी गिरीश दियालन ने डेराबस्सी के ऊषा यार्न में कोरोना के एकसाथ 22 केस आने पर इस इलाके को कटेंनमेंट जोन घोषित कर दिया है। जबकि कोरोना के 11 केस आने पर जीरकपुर के स्काइनेट एनक्लेव को माइक्रो कंटनेमेंट जोन बनाया गया है। दोनों इलाकों में सेहत विभाग की तरफ से लोगों की सेहत की जांच की जाएगी। इसके अलावा जरूरी वस्तुओं की सप्लाई करने वाले व्यक्तियों की एंट्री आईकार्ड दिखाकर ही होगी। पुलिस की ओर से यहां पर सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे। एसडीएम डेराबस्सी पूरे इलाके की सुपरविजन करेंगे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। इतना जरूर बताया गया है कि जिन लोगों की जान गई है वह कोरोना संक्रमित होने के साथ अन्य गंभीर बीमारियों से भी पीड़ित थे। दूसरी तरफ चौबीस घंटे में संक्रमित हुए 857 मरीजों में से 753 मरीज केवल मोहाली शहर, खरड़, ढकोली और डेराबस्सी के हैं। जबकि बाकी 100 मरीज अन्य इलाकों से हैं। इस दौरान मोहाली शहरी में 242, खरड़ में 191, डेराबस्सी में 126, ढकोली में 195, लालड़ू में सात, बूथगढ़ में 21, घडुआं में 56, कुराली में आठ, बनूड़ में 12 केस पाए गए हैं। जबकि 683 मरीज कोरोना को मात देकर तंदुरुस्त हुए हैं। बता दें कि जिले में कोरोना के अब तक कुल 46570 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 36944 लोग ठीक हो हुए हैं। जिले में अभी 9031 केस सक्रिय हैं और अब तक 595 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

अब घर बैठे डॉक्टर से ले पाएंगे बीमारियों का इलाज
कोरोना काल में लोगों को बिना किसी रुकावट से सेहत सुविधाएं मुुहैया करवाने के लिए सेहत विभाग जुटा हुआ है। इसके मद्देनजर सेहत विभाग लोगों को ई-संजीवनी ऑनलाइन ओपीडी मुहैया करवा रहा है। इसके माध्यम से लोग घर बैठे ही आम बीमारियों, स्त्री रोग और मानसिक रोग की डॉक्टर से मुफ्त सलाह ले पाएंगे। डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. दलजीत सिंह परदेसी ने कहा कि विभाग की वेबसाइट www.esanjeevaniopd.in पर जाकर लोग इस सुविधा का लाभ उठा पाएंगे। ई-संजीवनी एप के लिए मरीज के पास एक कंप्यूटर, लैपटॉप, टैब या मोबाइल के साथ एक अलग या इनबिल्ट वेबकैम होना चाहिए। साथ ही इंटरनेट की स्पीड अच्छी होनी चाहिए। सोमवार से शनिवार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक यह सेवा विभाग की ओर से जाती है। इसके अलावा विभाग के हेल्पलाइन नंबर-104 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed