फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   8 lakh people got free treatment in two years, Rs 912 crore was spent

दो साल में 8 लाख लोगों ने करवाया मुफ्त इलाज, खर्च हुए 912 करोड़ रुपये

Wed, 25 Aug 2021 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
8 lakh people got free treatment in two years, Rs 912 crore was spent
मोहाली। सरबत सेहत बीमा योजना तीसरे वर्ष में प्रवेश कर गई। बीते दो साल में राज्य के 8.06 लाख लोगों ने इस योजना के तहत अपना इलाज करवाया। जिसके एवज में सरकार ने 912 करोड़ 81 लाख रुपये का भुगतान किया। राज्य के 71 लाख लोग इस योजना के तहत राज्य के 898 सरकारी और निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा ले सकते हैं। इस योजना के तहत कोरोना सहित 1579 रोगों के इलाज की सुविधा है।
विज्ञापन

सरबत सेहत बीमा योजना के तीसरे वर्ष की शुुरुआत पर किसान विकास चेंबर में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में पिछले दो साल के दौरान योजना की जानकारी दी।
विज्ञापन

सेहत मंत्री ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य हर जरूरतमंद तक बेहतर सेहत सुविधाएं पहुंचाना है। पिछले दो साल में 71 लाख से ज्यादा लोगों को ई-कार्ड जारी किए गए हैं। राज्य के 898 सरकारी और निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है। इनमें ई-कार्ड के जरिए कैशलैस इलाज की सुविधा मिलती है। सेहत मंत्री ने कहा कि इलाज का खर्च अस्पताल को सरकार अदा करती है। पिछले दो साल में योजना का लाभ लेने वाले 8.06 लाख लोगों के इलाज पर सरकार ने 912 करोड़ 81 लाख रुपए खर्च किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेहत एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव आलोक शेखर ने कहा कि योजना से राज्य की 65 प्रतिशत आबादी को फायदा पहुंचा है। उन्होंने कहा कि 23 जिलों के 40 लाख परिवारों को बुनियादी सहित दूसरे और तीसरे दर्जे की मल्टीस्पेशलिस्ट भी इस योजना से मिलना शुरू हो गई हैं। इस कार्यक्रम में निदेशक हेल्थ सर्विसिज डॉ. जीबी सिंह, निदेशक ईएसआई ओपी गौजरा, सीनियर डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी, सेहत मंत्री के ओएसडी डॉ. बलविंदर सिंह, चेयरमैन मार्केट कमेटी हरकेश चंद शर्मा सहित अन्य संबंधित विभागों के प्रमुख और अन्य लोग शामिल थे।

कितने मरीजों ने करवाया कौन सा इलाज
- 13940 मरीजों ने दिल के ऑपरेशन करवाए।
- 4964 मरीजों ने घुटने और हिप रीप्लेसमेंट करवाया।
- 12133 मरीजों ने कैंसर का इलाज करवाया।
- 203175 मरीजों ने डायलेसिस और अन्य इलाज करवाया।
आप कैसे ले सकते हैं योजना का लाभ
वर्ष 2011 की जनगणना में जो परिवार, जे-फार्म धारक किसान, शूगरकेन पेमेंट स्लिप पार्कों, रजिस्टर्ड मजदूरों, छोटे व्यापारी, पीले कार्ड धारक या फिर मान्यता प्राप्त पत्रकार के तौर पर सूचिबद्ध हैं, वे परिवार सरबत सेहत बीमा योजना का लाभ ले सकते हैं। जिनके पास अभी भी ई-कार्ड न हो वह किसी भी सूचिबद्ध अस्पताल, कम्यूनिटी सर्विस सेंटर, सेवा केंद्र या फिर विभाग की वेबसाइट www.sha.punjab.gov.in. पर जाकर ई-कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed