{"_id":"5cba29e3bdec22144b7f13dd","slug":"71555704291-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रीट लाइटें दे गईं जवाब, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रीट लाइटें दे गईं जवाब, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। कुछ दिन पहले जिस जगह से कार सवार आरोपी ने कॉल सेंटर की महिला कर्मी को अगवा कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था, उसके साथ लगते सेक्टर-68 में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। इलाके की अधिकतर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। लोगों ने दलील दी है कि नगर निगम अधिकारी इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में अंधेरे का फायदा उठाकर अपराधी वारदात को अंजाम दे जाते हैं।
सेक्टर-68 शहर के प्राइम सेक्टरों में शुमार है। इसमें आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ से लेकर कई सरकारी इमारतें हैं। इसके अलावा कई हाउसिंग सोसायटी भी हैं। लोगों का कहना है कि कई दिन से स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही हैं। इससे सबसे ज्यादा परेशानी सुबह-शाम जब उनके बच्चे प्रेक्टिस आदि के लिए जाते हैं तो उन्हें उठानी पड़ती है। उन्होंने बताया कि विधायक व नगर निगम से भी इस दिशा में कार्रवाई करने की मांग की है।
सेक्टर-68 निवासी करम सिंह ने बताया कि कुछ दिन से लाइटें नहीं जल रही हैं। अंधेरे का का अपराधी तो फायदा उठाते ही हैं, दूसरा अंधेरे के कारण वाहन चालकों को कई बार लावारिस पशु भी नहीं दिखते, जिससे हादसा होने का भी डर बना रहता है। नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर रिशव जैन का कहना है कि उनके ध्यान में यह मामला नहीं है। खराब स्ट्रीट लाइटों को तुरंत ठीक करवाया जाएगा।