फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   सात जिलों में शिक्षा विभाग की टीमों ने की औचक चैकिंग

सात जिलों में शिक्षा विभाग की टीमों ने की औचक चैकिंग

Sat, 24 Feb 2018 01:17 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
सात जिलों में शिक्षा विभाग की टीमों ने की औचक चैकिंग
148 लेट और 36 अध्यापक गैर हाजिर पाए गए
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की टीमों ने सात जिलों के 397 स्कूलों में चेकिंग की
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
शिक्षा विभाग की टीमों ने शुक्रवार को राज्य के सात जिलों के 397 स्कूलों की चेकिंग की। इस दौरान 148 अध्यापक लेट और 36 अध्यापक गैर हाजिर पाए गए। टीमों ने अपनी रिपोर्ट शिक्षा सचिव को सौंप दी है। इसके साथ ही विभाग ने टीचरों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग के अधिकारियों ने साफ किया है नियम तोड़ने वाले अध्यापकों को माफ नहीं किया जाएगा। विभाग ने सभी टीचरों और मुलाजिमों को हिदायत दी है कि वह सभी मानकों का सही तरीके से पालन करें। ताकि स्कूलों का माहौल खराब न हो।

राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए शिक्षा विभाग ने पूरी ताकत झोंक दी है। टीचर बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, इस उद्देश्य से टीचरों के लिए ट्रेनिंग और सेमिनार करवाए जा रहे हैं। वहीं, स्कूलों मेें टीचरों की कमी को दूर किया जा रहा है। इसी बीच शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार की अगुवाई वाली टीमों ने राज्य के सात जिलों के स्कूलों की चेकिंग की। इस दौरान चालीस टीमें बनाई गई थीं, जिन्होंने प्लानिंग के तहत स्कूलों में चेकिंग की। इस दौरान अमृतसर-88, फरीदकोट-64 और फतेहगढ़ साहिब के 29-29, पठानकोट-74, बठिंडा-62 और रूपनगर-51 स्कूलों में शिक्षा विभाग की टीमें गई। इस दौरान 26 टीचर कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए। इसी तरह 148 अध्यापक कर्मचारी देरी से पहुंचे। जांच के दौरान सामने आया कि दस अध्यापक लंबे समय से गैर हाजिर हैं। जैसे ही निरीक्षण टीमों ने अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी, उसके बाद उक्त लोगों पर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि गैर हाजिर रहने वाले टीचरों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी अध्यापकों और कर्मचारियों का नैतिक फर्ज बनता है कि वह समय से पहले ड्यूटी पर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed