फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जीरकपुर : लक्की ढाबा के सामने देर रात 10 बजे तीन वाहनों की हुई टक्कर..

जीरकपुर : लक्की ढाबा के सामने देर रात 10 बजे तीन वाहनों की हुई टक्कर..

Fri, 08 Dec 2017 01:53 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर : लक्की ढाबा के सामने देर रात 10 बजे तीन वाहनों की हुई टक्कर..
लक्की ढाबा के सामने तीन वाहनों की हुई टक्कर
विज्ञापन

मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने आल्टो में मारी टक्कर, मौके से हुए फरार
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर।
जीरकपुर-पटियाला हाईवे पर देर रात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने आल्टो कार में टक्कर मार दी। इसके बाद आल्टो ने अपने आगे खड़ी अन्य कार से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि देर रात हाईवे पर हुए हादसे में कार में सवार लोग सुरक्षित हैं। वहीं मोटरसाइकिल सवार युवकों को गंभीर चोटें आईं, जो पुलिस के आने से पहले भाग गए। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, ईश्वर सिंह निवासी चंडीगढ़ ने बताया कि रात करीब 10 बजे वह आल्टो कार से चंडीगढ़ जा रहे थे। लक्की ढाबा चौक के पास एक अन्य कार यू-टर्न ले रही थी, उसे देखकर उन्होंने अपनी कार को धीमा कर लिया। इस दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार बाइक उनकी कार से टकरा गई। जिसके झटके से आल्टो कार यू-टर्न ले रही अन्य कार से टकरा गई। इस हादसे में तीनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए, जिनको देख मोटरसाइकिल सवार युवक मौके से भाग गए। दूसरी ओर, आल्टो कार चालक ईश्वर सिंह हादसे के बाद सहम गए। जब तक वह कार से बाहर आए तब तक तीनों युवक वहां से फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

वहीं, अन्य कार में सवार डा. राजीव कुमार निवासी स्काइनेट एनक्लेव (लोहगढ़) ने बताया कि लक्की ढाबा चौक के पास यू-टर्न लेते समय ब्रेक इसलिए लगा दी, क्योंकि जीरकपुर तरफ से एक अन्य वाहन आ रहा था। जबकि इसी दौरान ऑल्टो कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना के बाद एएसआई हरजिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हाईवे की बीच क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड में कराया और इसके बाद मामले की जांच में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed