फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   71 lakhs cheated on the pretext of getting HP gas agency, case registered

Mohali News: एचपी की गैस एजेंसी दिलाने का झांसा देकर 71 लाख ठगे, केस दर्ज

Wed, 22 Nov 2023 01:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
71 lakhs cheated on the pretext of getting HP gas agency, case registered
खरड़। एचपी की गैस एजेंसी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 71 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान केशव चौधरी निवासी मॉडल टाउन रेवाड़ी (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिटी खरड़ थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता कर्मजीत सिंह निवासी सेक्टर-15 दशमेश नगर खरड़ ने इस मामले की शिकायत एसएसपी मोहाली को दी थी। उसने कहा कि आरोपी ने उसे एचपी गैस एजेंसी दिलाने का झांसा देकर उससे 71 लाख रुपये ले लिए। बाद में उसने उसे न एजेंसी दिलाई और न ही उसके पैसे वापस किए। 71 लाख रुपये ठगने के बाद उसने उसका फोन उठाना बंद कर दिया जब वह उससे मिलने गया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले की जांच डीएसपी ट्रैफिक ने की। जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed