फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   70 candidates filed nomination on first day, Azad group leads

पहले दिन 70 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, आजाद ग्रुप सबसे आगे

Sun, 31 Jan 2021 02:29 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
70 candidates filed nomination on first day, Azad group leads
मोहाली। निकाय चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन दाखिले की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन 70 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे। नामांकन भरने में पूर्व मेयर कुलवंत सिंह की अगुवाई वाले आजाद ग्रुप के उम्मीदवार सबसे आगे रहे। उम्मीद है कि ज्यादातर दलों के उम्मीदवार सोमवार से नामांकन प्रक्रिया में शामिल होंगे। अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने कहा कि जिले में कुल 72 लोगों ने नामांकन भरे हैं। इसमें मोहाली शहर से 70 और खरड़ से दो उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मोहाली नगर निगम में 25 वार्ड हैं। इनमें से एक से लेकर 25 वार्ड तक जहां 34 लोगों ने नामाकंन भरा, वहीं 26 से 50 वार्डों के लिए 36 लोगों ने नामांकन भरा है। नगर परिषद कुराली, बनूड़, नयागांव, डेराबस्सी व लालड़ू में एक भी व्यक्ति ने नामांकन नहीं भरा है। अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने साफ किया है कि इस बार नो डयू सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं हैं। यह देखने में आया था कि काफी संख्या में लोगों ने नो डयू सर्टिफिकेट लेने के लिए अर्जियां दाखिल की थीं। उन्होंने सभी उम्मीदवारों को सूचित किया कि पंजाब निर्वाचन कमीशन एक्ट 1995 के तहत यह प्रमाण पत्र दाखिल करना किसी भी उम्मीदवार के लिए जरूरी नहीं है।
विज्ञापन

साधारण तरीके से हुआ नामांकन
आजाद ग्रुप के नेता इस बार बिल्कुल साधारण तरीके से रिटर्निंग अफसर के दफ्तर पहुंचे। पूर्व मेयर कुलवंत सिंह खुद ग्रुप के अन्य सदस्यों के साथ नामांकन भरने गए। कुलवंत सिंह ने कहा कि किसानों का आंदोलन चरम पर है। ऐसे में उन्होंने साधारण तरीके से नामांकन भरने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि वह किसानों के साथ हैं। जहां तक जलूस या रैली निकालने की बात है तो उसकी वजह से लोगों को ही परेशानी होती है। इस वजह से उन्होंने इन सब चीजों से बचने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में रोमांचक होगा मुकाबला
इस बार मोहाली नगर निगम चुनाव में मुकाबला रोमांचक होने वाला है। यह पहला मौका है जब 50 में से 25 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। भाजपा और अकाली दल अलग चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा अकाली दल से बगावत कर एक बार फिर 2015 की तरह कुलवंत सिंह आजाद ग्रुप से मैदान में हैं। आजाद ग्रुप का आम आदमी पार्टी (आप) से समझौता हो गया है, जबकि कांग्रेस भी इस बार मजबूत स्थिति में है। राज्य में कांग्रेस की सरकार है, वहीं विधायक बलबीर सिंह सिद्धू की स्थिति भी मजबूत है और वह राज्य के सेहतमंत्री भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed