फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   7 People died due to corona in Mohali

महामारी : मोहाली में कम हो रही संक्रमित मरीजों की संख्या... कोरोना से सात लोगों की मौत, 558 हुए तंदुरुस्त

Wed, 26 May 2021 10:04 PM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
7 People died due to corona in Mohali
मोहाली। जिले में कोरोना महामारी की दूसरी लहर कमजोर पड़ने लगी है। पिछले चार दिन से लगातार कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या में गिरावट आ रही है। जबकि महामारी से होने वाली मौतों की संख्या में कोई अंतर नहीं आ रहा है। संक्रमितों की हो रही मौत जिला प्रशासन के लिए आफत बनी हुई है।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में जहां 7 लोगों की कोरोना से मौत हो गई और 268 नए संक्रमित सामने आए हैं। वहीं 558 संक्रमित ठीक हुए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 5000 से घटकर अब 4722 रह गई है।
विज्ञापन

डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि वह कोविड गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें। तभी महामारी को मात दी जा सकती है और इसके लिए हम धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पूरे जिले में लगातार मिनी लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जा रही है और साथ ही टीकाकरण व टेस्टिंग मुहिम भी चल रही है। इसके अब सकारात्मक नतीजे आ रहे हैं। जबकि सूत्रों की मानें तो जिन सात लोगों की कोरोना से जान गई है, वह पहले से ही किसी न किसी बीमारी के कारण गंभीर चल रहे थे।

इसके अलावा जो नए संक्रमित सामने आए हैं उनमें डेराबस्सी से 35, ढकोली से 53, लालड़ू से सात, बूथगढ़ से 9, घडुआं से 25, खरड़ से 54, कुराली से 7, बनूड़ से 6 और मोहाली शहर में मात्र 72 केस आए हैं। जबकि इससे पहले मोहाली शहर में रोजाना 250 से अधिक केस आ रहे थे। अब जिले में कोविड के मरीजों की कुल संख्या 63483 हो गई है, इनमें से 59872 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि अभी 4722 मरीज सक्रिय हैं और अब तक 889 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed