फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   क्राइम स्पॉट.. जीरकपुर : मैरिज पैलेस में वेटर का काम करने वाले को अज्ञात कार ने मारी टक्कर, मौत..

क्राइम स्पॉट.. जीरकपुर : मैरिज पैलेस में वेटर का काम करने वाले को अज्ञात कार ने मारी टक्कर, मौत..

Sat, 16 Feb 2019 01:47 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
क्राइम स्पॉट.. जीरकपुर : मैरिज पैलेस में वेटर का काम करने वाले को अज्ञात कार ने मारी टक्कर, मौत..
वेटर को कार ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन

पटियाला रोड पर स्थित रिसार्ट से काम खत्म करके लेबर वापस जा रही थी लुधियाना
अज्ञात कार चालक के खिलाफ पुलिस ने किया केस दर्ज, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। शहर के अंदर स्थित मैरिज पैलेसों में बतौर वेटर का काम करने वाले व्यक्ति को एक कार ने टक्कर मार दी, जिसको जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया, लेकिन इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राम नरेश निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने केटरिंग ठेकेदार की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई आरंभ कर दी है।

गौरतलब है कि जीरकपुर-पटियाला हाईवे पर लगाई गई स्ट्रीट लाइट्स बंद पड़ी हैं, अगर लाइट्स जलती तो आरोपी कार चालक की कार का नंबर नोट किया जा सकता था।
ठेकेदार अब्दुल जवार निवासी चंडीगढ़ ने पुलिस को बताया कि बीती 9 फरवरी को पटियाला रोड पर स्थित एकेएम रिसार्ट में शादी समारोह था, जिसके चलते उसकी 15 से 20 लोगों की लेबर लुधियाना से यहां पहुंची। रात को समारोह खत्म होने के बाद लेबर वापस जाने के लिए पटियाला रोड पर बस का इंतजार कर रही थी। हुआ यूं कि लेबर को लेने वाली बस दूसरी लेन पर थी, जिसको पकड़ने की लिए लेबर के सदस्य वहां पहुंचने लगे। इसी बीच, लेबर के बीच राम नरेश सड़क क्रॉस करने लगा तो चंडीगढ़ दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। आरोपी कार चालक हादसे को अंजाम देने के बाद पटियाला की तरफ फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed