फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   57 thousand rupees blown from the account of the tent owner by telling him as a soldier

Mohali News: फौजी बताकर टेंट मालिक के खाते से उड़ाए 57 हजार रुपये

Mon, 08 May 2023 01:56 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Mon, 08 May 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
57 thousand rupees blown from the account of the tent owner by telling him as a soldier
फौजी बताकर टेंट मालिक के खाते से उड़ाए 57 हजार रुपये
विज्ञापन

ठग ने आर्मी एरिया में कार्यक्रम करवाने का झांसा देकर मंगवाया था टेंट

संवाद न्यूज एजेंसी

लालड़ू। साइबर ठग रोज नए तरीके अपनाकर ठगी कर रहे हैं। ऐसे ही ठगों का एक गिरोह दप्पर इलाके में घूम रहा है। वे फौजी बनकर मोबाइल फोन पर लोगों से संपर्क करके उन्हें भरोसे में लेकर ठगी कर रहे हैं। गिरोह के एक शातिर ने दप्पर स्थित टैंट मालिक के खाते से 57 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम ब्रांच को दे दी है।

टेंट मालिक भिंदर सिंह ने बताया कि उसे एक फोन आया और कहा कि वह एम्युनेशन डिपो दप्पर में फौजी है और आर्मी एरिया में कार्यक्रम के लिए टेंट का सामान गाड़ी में लोड करके गेट के पास पहुंचा दें। जैसे ही वह सामान लोड करके गेट के पास पहुंचे तो उन्हें फोन आया कि सेना का नियम है कि पहले पेमेंट की जाएगी। इस पर उसने पहले भिंदर के खाते में पहले एक रुपया भेज चेक करने के लिए बोला। इसके बाद उसे भी एक रुपया उसके खाते में भेजने के लिए एक स्कैनर व्हाट्सएप किया। इस पर तिरंगे की फोटो लगी हुई थी। स्कैनर द्वारा उसके खाते में एक रुपया भेजने के तुरंत बाद उसके खाते से पहले 15 हजार और फिर 41 हजार 980 रुपये कट गए। जब तक उसे ठगी के बारे में पता चला तब तक उसका खाता पूरी तरह खाली हो चुका था।
विज्ञापन


भिंदर ने बताया कि इसी प्रकार फौजी बनकर कुछ दिन पहले पास के ही एक हलवाई शॉप मालिक और एक फल विक्रेता को भी ठगने की कोशिश की गई थी, लेकिन वे ठगी का शिकार होने से बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed